Delhi Chunav: भाजपा का AAP पर बांग्लादेशी घुसपैठियों की मदद का आरोप, 2 विधायकों ने बनवाए फर्जी आधार कार्ड

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को नकली दस्तावेजों के जरिए मदद कर रही है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आप के विधायकों मोहिंदर गोयल और जय भगवान उपकार पर इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।

स्मृति ईरानी का आरोप, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

स्मृति ईरानी ने कहा कि आप नेता राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामलों पर चुप क्यों हैं। ये घुसपैठिए कौन हैं। जो नकली मतदाता पहचान पत्र बनाकर भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप विधायकों ने जांच एजेंसियों का सहयोग नहीं किया। जिससे उनकी भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं।

smriti irani

ईरानी ने यह भी कहा कि आप के नेता राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर आप की चुप्पी को जनता के साथ धोखा करार दिया और जांच एजेंसियों को सहयोग न करने को लेकर गंभीर चिंता जताई।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और जांच

दिल्ली पुलिस की जांच में फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला सामने आया है। पुलिस ने आप विधायक मोहिंदर गोयल और उनके कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। लेकिन दो बार नोटिस के बावजूद गोयल पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद गोयल ने पुलिस को 10 दिन बाद पूछताछ का जवाब देने की जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने एक व्यापक सत्यापन अभियान चलाया है। जिसमें अब तक 30 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर निर्वासित किया गया है। जांच में पाया गया कि कई जाली दस्तावेजों पर आप विधायक गोयल की मुहर और हस्ताक्षर हैं।

फर्जी आधार कार्ड दस्तावेज मामले में जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें एक और नोटिस भेजे जाने पर आप विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा कि यह सब एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। मैंने दिल्ली पुलिस द्वारा जारी नोटिस का जवाब भेज दिया है। मैं कानून का सम्मान करता हूं। वे जानते हैं कि AAP सभी विधानसभा सीटें जीत रही है और यह एक राजनीतिक स्टंट है।

लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना के आदेश पर अभियान

यह सत्यापन अभियान दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य दिल्ली में अवैध प्रवासियों की पहचान करना और उन्हें निष्कासित करना है। जांच में यह भी सामने आया कि एक गिरोह नकली आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने में शामिल था। जिसका सीधा संबंध आप के विधायकों से जोड़ा जा रहा है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और सुरक्षा का मुद्दा

भाजपा के इन आरोपों ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है। आप पर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की अखंडता पर प्रहार करने के आरोप लगाए गए हैं। स्मृति ईरानी ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा केवल चुनावी लाभ का नहीं। बल्कि देश की सुरक्षा और लोकतंत्र के भविष्य से जुड़ा है।

घुसपैठियों की मदद और नकली दस्तावेज के आरोप

भाजपा ने आप पर बांग्लादेशी घुसपैठियों की मदद करने और नकली दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया। आप विधायकों मोहिंदर गोयल और जय भगवान उपकार के खिलाफ गंभीर आरोप। दिल्ली पुलिस ने जाली दस्तावेजों के साथ 30 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर निर्वासित किया। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना के निर्देश पर चल रहा सत्यापन अभियान।

भाजपा और आप के बीच यह राजनीतिक विवाद राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र की रक्षा के सवालों को उठाता है। जांच के नतीजे और भविष्य में आप विधायकों की भूमिका पर अदालत और जनता की निगाहें टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+