'केजरीवाल अपनी हार मानकर कर रहे गुंडागर्दी', वीरेंद्र सचदेवा ने जानें आतिशी के बारे में क्या बोला?

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस बीच, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में अपनी हार को निश्चित मानकर अरविंद केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं। तो आप समझ सकते हैं कि AAP का चरित्र क्या है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लंबे वर्षों का संघर्ष आज खत्म होगा। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता विकसित दिल्ली के लिए वोट करने जा रही है। दिल्ली में अपनी हार स्वीकार कर अरविंद केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं।

Virendraa Sachdeva

कल रात हमने देखा कि सीएम आतिशी का सहयोगी 5 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया और उसके साथ पकड़ा गया ड्राइवर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत है। आप समझ सकते हैं कि AAP का चरित्र क्या है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं जनता से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और एक ऐसी पार्टी के लिए वोट करें जो केंद्र से नहीं लड़ती और केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम करती है।

वहीं, दूसरी तरफ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने से पहले यमुना घाट आईटीओ में पूजा-अर्चना की। प्रवेश वर्मा ने कहा कि बार-बार अरविंद केजरीवाल यमुना मैया पर झूठ बोलते आए हैं और उन्होंने बहुत बड़ा आरोप हरियाणा पर लगाया।

उन्हें ऐसी गंदी राजनीति से बचना चाहिए था। अगर वे चाहते, अगर उनकी नीयत साफ होती तो वे काम कर सकते थे। दिल्ली के लोगों ने भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। कहा कि हम आज यमुना मैया के घाट पर आए हैं, हमने यहां पूजा की और आशीर्वाद मांगा कि दिल्ली में एक अच्छी सरकार बनें।

हमारी बड़ी प्राथमिकता होगी यमुना मैया को साफ कर एक अच्छा घाट बनाना... मैं उनके(अरविंद केजरीवाल) लिए यही कहना चाहता हूं कि 11 साल का उन्हें मौका मिला लेकिन दिल्ली की जनता आज समझ चुकी है कि सब झूठ और फरेब था और उनके साथ धोखा हुआ।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: संदीप दीक्षित ने किया मतदान, वोट डालने की अपील, AAP-BJP पर लगाए पैसे बांटने के आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+