Delhi Chunav 2025:राहुल-प्रियंका ने बजट पर उठाए सवाल, केजरीवाल और भाजपा पर साधा निशाना, जानें क्या कुछ कहा
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब केवल चार दिन ही शेष बचे है। ऐसे में सभी पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर नजर आ रही है। इस बीच, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार 1 फरवरी को सदर बाजार पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ये (भाजपा) जो करते हैं केवल अडानी और अंबानी को मदद देने के लिए करते हैं। मोहन भागवत कहते हैं कि हमें आज़ादी 15 अगस्त 1947 को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद मिली है।

इतना ही नहीं,राहुल गांधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं दिल्ली की राजनीति बदल दूंगा। सबसे बड़ा शराब घोटाला मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने किया था। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने कहा कि आज बजट पेश किया गया, बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना था।
वे आपको थोड़ा देंगे, वे थोड़ा टैक्स माफ करेंगे लेकिन अगर आप बजट का लक्ष्य देखें तो, भारत का पैसा 20-25 अरबपतियों को देना है। भारत में 50% पिछड़ा वर्ग है, 15% दलित हैं, 8% आदिवासी हैं, 15% अल्पसंख्यक हैं और मान लीजिए, 5% गरीब, सामान्य वर्ग के लोग हैं।
निजी अस्पतालों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मालिकों, बड़ी कंपनियों को देखें, बड़े जजों की सूची निकालें और मुझे दिखाएं कि पिछड़ा वर्ग से कौन है, दलित कौन है, आदिवासी कौन है, अल्पसंख्यक कितने हैं, गरीब सामान्य वर्ग से कितने हैं, वे चुने हुए लोग हैं, वे उनके मित्र हैं।
तो वहीं, दूसरी तरफ प्रियंका गांधी ने चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि शीला दीक्षित जी ने दिल्ली में क्या-क्या काम किए हैं। उन्होंने दिल्ली में पेय जल दिलवाया और सीवर की सफाई समेत कई काम कराए थे... वे दिन-रात काम करती थी।
अरविंद केजरीवाल ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए मगर एक भी आरोप साबित नहीं हुआ था... जो राजनीति एक दूसरे से लड़ाती है वह सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम करती है... प्रधानमंत्री मोदी का 80 फीसदी भाषण दूसरों की आलोचना में खत्म हो जाता है... वे हर चीज़ का दोष जवाहरलाल नेहरू पर डालते हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आजकल राजनीति में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा का स्तर गिर गया है...और इसके लिए सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है...इसके लिए हर कोई जिम्मेदार है...हमारे पास कुछ ही नेता बचे हैं जो ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते...राहुल गांधी कभी किसी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करते।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav: आम आदमी पार्टी की अमित शाह '3जी' से की तुलना, जानिए क्या बताया मतलब












Click it and Unblock the Notifications