Delhi Chunav: आम आदमी पार्टी की अमित शाह '3जी' से की तुलना, जानिए क्या बताया मतलब
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर है। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए आम आदमी पार्टी की तुलना '3जी' से की।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार 01 फरवरी को दिल्ली के सोनिया विहार पहुंचे। यहां उन्होंने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक बड़ी लहर देखने के बाद मुस्तफाबाद आया हूं। आप के 52 में से 26 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया क्योंकि वे जानते हैं कि पार्टी दिल्ली में हार रही है।'

इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रही सरकार '3जी' है,'घोटाले वाली सरकार', 'घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार' और 'घपले करने वाली सरकार'। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आलीशान सुविधाओं से लैस 50,000 गज का बंगला बनवाया...न केवल 51 करोड़ रुपये का शीश महल बनाया गया।
बल्कि, हजारों करोड़ रुपये के घोटाले भी किए गए - शराब घोटाला, 28,000 करोड़ रुपये का जल बोर्ड घोटाला, 5600 करोड़ रुपये का राशन वितरण घोटाला, 4500 करोड़ रुपये का डीटीसी बस घोटाला, 1300 करोड़ रुपये का क्लासरूम घोटाला, बसों में पैनिक बटन का 500 करोड़ रुपये का घोटाला, 571 करोड़ रुपये का सीसीटीवी घोटाला।
शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, छठ पूजा अच्छे से की जाएगी और वह नदी में डुबकी लगाएंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह बहाने बना रहे हैं कि हरियाणा सरकार नदी में जहर मिला रही है... हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे और खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा पूरा करेंगे।
वहीं, मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 फरवरी को एक-एक राष्ट्रप्रेमी मुस्तफाबाद के भाई-बहन कमल के निशान पर बटन दबाएं। मैंने AAP के विरोध में एक बड़ी लहर देखी है। 8 फरवरी को दिल्ली की सरकार बदलने वाली है और हम सारे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को बाहर निकालने का काम करेंगे। ये(AAP) वादाखिलाफी वाली सरकार है। हज़ारों करोड़ रुपए अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में खाए हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में AAP छोड़ने वाले 8 MLA ज्वाइन की BJP, जानें इनसाइड स्टोरी












Click it and Unblock the Notifications