Delhi Chunav 2025: '2025 आ गया यमुना में आप कब डुबकी लगाएंगे', राहुल गांधी ने केजरीवाल से पूछा सवाल

Delhi Chunav 2025: 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले राजधानी की सियासत यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर काफी चर्चाओं में है। यमुना पर उठे सियासी बवाल के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को यमुना नदी के तट पर पहुंचे और केजरीवाल से पूछा कि 2025 आ गया आप कब यमुना में डुबकी कब लगाएंगे?

यमुना नदी में कथित प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (AA) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। इस दौरान राहुल गांधी ने सवाल करते हुए पूछा कि आप यमुना नदी में डुबकी लगाने का अपना पिछला वादा कब पूरा करेंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कथित तौर पर नदी की सतह पर बर्फ जमी हुई दिखाई दे रही है।

Rahul Gandhi

वीडियो में उन्होंने कहा, "पिछले चुनाव में केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना में डुबकी लगाएंगे।" कांग्रेस सांसद ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए आगे लिखा, "केजरीवाल जी, अब 2025 आ गया है। आप यमुना में कब डुबकी लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है!" उन्होंने कहा कि यमुना में कचरा है, प्रदूषण है, केजरीवाल ने यमुना के लिए कोई काम नहीं किया है।

इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने कहा कि यमुना की सफाई तो एक जुमला है, ये पैसा कमाने का तरीका है। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और पूछा यहां कितने लोग आते हैं। इस सवाल पर लोगों ने कहा पहले बहुत लोग आते थे, लेकिन अब पानी बहुत गंदा हो गया है, इस वजह से कम लोग आते हैं। यहां लोग गंदे पानी में नहाते हैं।

चुनावों से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ा
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है। वर्चस्व की होड़ में हर पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। इस बीच, बादली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले केजरीवाल ने यमुना के पानी को साफ करने या पीने की बात कही थी।

कहा कि किसी ने उन्हें बताया कि केजरीवाल यमुना के पानी की बोतलों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगातार 15 साल सत्ता में रहने के बाद चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी। वहीं, 2020 के चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें जीतकर दबदबा बनाया, जबकि भाजपा को सिर्फ आठ सीटें मिलीं।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025:'केजरीवाल करते हैं झूठे वादे', दिल्ली के दंगल में उतरे राहुल गांधी का AAP पर बड़ा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+