Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav 2025: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने इस मामले में दर्ज किया केस

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे जारी है। इस बीच, ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, ओखला से AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आप उम्मीदवार के खिलाफ धारा 223/3/5 BNS और 126 RP एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Amanatullah Khan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोटिंग से एक रात पहले आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के समर्थकों द्वारा ओखला विधानसभा में भीड़ जमा करने पर पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान अमानतुल्लाह खान भी वहां पर मौजूद थे, पुलिस ने जैसे ही उनके दो समर्थकों को पकड़ जिप्सी में बिठाया, अमानतुल्लाह आए और अपने दो समर्थकों को पुलिस की जिप्सी से उतार कर ले गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात लगभग एक बजे मैं स्टाफ के साथ थाना जामिया नगर क्षेत्र में गश्त पर था। जब पुलिस तूबा कॉलोनी जाकिर नगर पहुंची तो पुलिस ने पाया कि आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान अपने करीब 100 समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे, जो आदर्श आचार संहिता और ACP NFC की ओर से जारी अधिसूचना का उल्लंघन कर रहे थे।

इसलिए धारा 223/3/5 BNS और 126 RPAct के तहत FIR संख्या 95/25 मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस एफआईआर पर अमानतुल्लाह ने कहा कि BJP के लोग पैसा बांट रहे हैं और पुलिस उनका साथ दे रही है। कहा कि मैंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अमानतुल्लाह ने ये भी कहा कि ओखला की जनता मेरे साथ आ गई है और वह अपने इरादों में कामयाब नहीं होंगे। आपको बता दें कि अमानतुल्लाह पर पहले भी कई बार दबंगई के आरोप लग चुके हैं और पुलिस के साथ झगड़े का उनका पुराना रिकॉर्ड हैं। लेकिन आचार संहिता के दौरान आप MLA की इस हिम्मत ने सबको हैरान कर दिया है और पुलिस के ऊपर कई सवाल खड़े किए हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: संदीप दीक्षित ने किया मतदान, वोट डालने की अपील, AAP-BJP पर लगाए पैसे बांटने के आरोप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+