Delhi Chunav 2025: '10 सालों में कोई वादा नहीं किया पूरा', सुधांशु त्रिवेदी ने केजरीवाल को लिया आड़े हाथ
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही दिल्ली में राजनीति गरमा गई है। सत्ताधारी पार्टी आप और विपक्षी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे किए हैं। आप गिरगिट की तरह रंग बदलती है।'
भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार 01 जनवरी 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'आज के समय में सभी राजनीतिक दलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता का संकट है। आज मैं 10 बिंदु साझा करना चाहता हूं, जिनका वादा अरविंद केजरीवाल और आप ने किया था।'

उन्होंने असुरक्षित बिजली के तारों से राहत दिलाने का वादा किया था। उनके कार्यकाल के 10 साल बाद स्थिति यह है कि 23 जुलाई 2024 को इन तारों की वजह से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उन्होंने वादा किया था कि वे कूड़े के ढेर साफ करेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि दिल्ली में कूड़े के ढेर की ऊंचाई 8 मीटर बढ़ गई है।
दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएंगे लेकिन यहां जो कुछ हो रहा है वो किसी से छुपा हुआ नहीं है। इतना ही नहीं, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उनकी पार्टी (आप) के हर वरिष्ठ नेता को भ्रष्टाचार के लिए जेल में डाल दिया गया है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और संसद में पार्टी के नेता, तीनों ही जेल जा चुके हैं। आपने पहले कभी इतना विविध भ्रष्टाचार नहीं देखा होगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Today: LG और CM के बीच तनाव बरकरार, नए साल पर जानिए क्या है दिल्ली की राजनीति का हाल
उनके स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए, अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में घोटाले के लिए, नरेश बाल्यान को माफिया से संबंधों के लिए जेल भेजा गया। इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक, वर्ल्ड क्लास शिक्षा, झुग्गी झोपड़ी वालों को पक्के मकान देने, कच्ची कॉलोनियों में सुविधा देने, यमुना की सफाई जैसे वादे को लेकर भी AAP सरकार को घेरा।
वहीं, शाजिया इल्मी ने कहा कि शीशमहल के सुल्तान साहब जिनके कई नाम फर्जीवाल, नटवरलाल हैं। लेकिन, वो उस केजरीवाल गिरगिट की तरह हैं जो रंग बदलने में माहिर हैं। वो ऐसे गिरगिट हैं जो कभी नीला, कभी हरा तो कभी भगवा रंग में खुद को बदल लेते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: दिल्ली की वो 15 सीटें जहां फ्लोटिंग वोटर तय करेंगे नतीजे, AAP की क्यों बढ़ी चुनौती?












Click it and Unblock the Notifications