AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जताया दुख
Gurpreet Gogi: आम आदमी पार्टी के नेता व लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से शनिवार को मौत हो गई। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनकी मौत पिस्तौल साफ करने के दौरान गलती से गोली चल जाने के कारण हुई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन पर दुख जताया है।
सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, लुधियाना पश्चिम से विधायक श्री गुरप्रीत गोगी जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। गोगी जी ने हमेशा लोगों की सेवा और बेहतरी के लिए काम किया। उनका जाना एक बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लुधियाना में गोगी के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और कहा कि गोगी रोजाना अपनी लाइसेंसी पिस्तौल साफ करते थे। इस दौरान गलती से गोली चल जाने से उनकी मौत हो गई।
वहीं, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी गोगी के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, गुरप्रीत बस्सी गोगी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। गुरप्रीत गोगी बस्सी जी, लुधियाना से विधायक थे। वे एक ऐसे नेता थे जिसने अटूट समर्पण और करुणा के साथ अपने लोगों की सेवा की, उनकी अनुपस्थिति एक ऐसा शून्य छोड़ देगी जिसे भरना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications