Chhath Puja 2022 : दिल्ली में 1100 जगहों पर होगा छठ पूजा का आयोजन, केजरीवाल सरकार का ऐलान

Chhath Puja 2022: पूर्वांचलियों को दिल्ली सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है, वो राजधानी में 1100 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन करने जा रही है। इस बारे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में ऐलान किया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कोविड का प्रकोप कम जरूर हुआ है लेकिन ये खत्म नहीं हुआ है इसलिए इस पूजा में सभी को कोविड की गाइडलाइन को फॉलो करना जरूरी है। अपनी पीसी में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को होने वाले छठ पूजा में हम सभी लोग पूरे जोश के साथ शामिल होंगे और सभी की सलामती के लिए सूर्य देवता से प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में छठ पूजा का आयोजन बहुत छोटे स्तर पर होता था लेकिन जब से हमारी सरकार दिल्ली में बनी है, तब से ही हम इसे वृहद स्तर पर मनाते हैं।

Recommended Video

    Chhath Puja 2022: Delhi में छठ पूजा को लेकर CM Arvind Kejriwal ने किए बड़े ऐलान वनइंडिया हिंदी*News
    Chhath Puja 2022

    हालांकि दो साल से कोरोना के प्रकोप की वजह से हम छठ नहीं मना पा रहे थे लेकिन इस बार हम सभी साथ में प्रेम और आस्था से इस पर्व को मनाएंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2014 में 69 जगह पर केवल छठ पूजा का आयोजन दिल्ली सरकार करती थी, जिसमें केवल 2.5 करोड़ खर्च करती थी लेकिन इस बार हम लोग 1100 जगहों पर छठ का पर्व मनाएंगे और 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी होंगे और सभी को मास्क लगाना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि बिजली-पानी, टॉयलेट और एंबुलेंस का भी इंतजाम किया जाएगा।

    Chhath Puja 2022

    आपको बता दें कि लोक आस्था का महापर्व छठ चार दिन चलता है। इस बार इस पावन त्योहार की शुरुआत 28 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक रहेगी।

    • 28 अक्टूबर 2022: नहाय खाय
    • 29 अक्टूबर 2022: खरना
    • 30 अक्टूबर 2022: डूबते सूर्य को अर्ध्य ( पहला)
    • 31 अक्टूबर 2022: उगते सूर्य को अर्ध्य ( दूसरा)
    Chhath Puja 2022

    आपको बता दें संतान के सुख और लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले छठ पर्व को बिहार, यूपी में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ये अकेली ऐसी पूजा है, जिसमें डूबते सूरज को अर्ध्य दिया जाता है। डूबता सूरज जहां इंसान को शांति प्रदान करता है वहीं उगता सूरज नई सोच और नई दिशा के बारे में बताता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+