11 साल के मासूम की हत्या के ठीक पहले का वीडियो आया सामने, आरोपी पूजा ने बताया क्यों किया था मर्डर
दिल्ली में पिछले दिनों एक 11 साल के लड़के की हत्या कर उसके शव को बेड के अंदर छुपाने की घटना ने सनसनी मचा दी थी। अब दिल्ली पुलिस ने इस हैरान कर देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आऱोप में मृतक लड़के के पिता लिव इन पार्टनर को अरेस्ट किया है।
अरोपी महिला ने दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में 10 अगस्त को आरोपी पूजा ने 11 साल के मासूम दिव्यांश की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को बेड में ही छिपा दिया गया था।

पूजा कथित तौर पर बच्चे के पिता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। 24 साल की आरोपी पूजा कुमारी ने अक्टूबर 2019 में अपने बॉयफ्रेंड जितेंद्र से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। जितेंद्र पहले से शादीशुदा था और उसके एक बेटा भी था।
लेकिन जितेंद्र अपनी पत्नी से अलग रहता है। मृतक दिव्यांश अपनी मां के साथ पास के ही एक मकान में किराए पर रहता था। आरोपी पूजा का कहना है कि, जितेंद्र ने कथित तौर पर वादा किया था कि वो अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा।
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अकसर लड़ाई होती थी क्योंकि जितेंद्र अपनी पत्नी से तलाक नहीं ले रहा था। इस दौरान तलाक को लेकर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे। कुछ समय बाद जितेंद्र ने अपनी पत्नी से तलाक लेने से इनकार कर दिया। पिछले साल दिसंबर में जीतेंद्र पूजा को छोड़कर चला गया और अपनी पत्नी के साथ रहने लगा।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रविंदर यादव ने कहा कि, वह कहती है कि उसे लगता था कि जितेंद्र (मृतका के पिता) ने उसे छोड़ दिया है क्योंकि वह बच्चे से बहुत प्यार करता था। पूछताछ में पूजा ने बताया कि जब तक वह(जितेंद्र) बच्चे को नहीं छोड़ेगा, वह मेरे साथ नहीं रहेगा। जिसके बाद मुझे लगा कि बच्चे को हटाना ज़रूरी है। इसलिए, मैंने उसे मार डाला।
पुलिस को इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि घर में सबसे आखिरी बार पूजा ही गयी थी। 10 अगस्त की शाम को बच्चे की मां नीलू घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था और दिव्यांश वहां नहीं था। कुछ देर बाद दिव्यांश बेड के अंदर मिला था।












Click it and Unblock the Notifications