Delhi Budget 2025 Announcements: 1 लाख करोड़ के बजट में दिल्ली को क्या-क्या मिला? CM रेखा गुप्ता के बड़े ऐलान

Delhi Budget 2025 Announcements: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 26 साल बाद अपना पहला बजट 2025 पेश किया। वित्त वर्ष 2025-26 के इस बजट में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने कई बड़े ऐलान किए।

Delhi Budget 2025 Announcements

बजट में पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने के लिए 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सीएम गुप्ता ने कहा, "हमने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। यह कदम उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करेगा।"

दिल्ली बजट 2025 के बड़े ऐलान (Delhi budget 2025 Announcements)

1 लाख करोड़ का बजट, इन्फ्रा और स्वास्थ्य पर जोर

दिल्ली सरकार ने इस साल 1 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बजट की घोषणा की है, जो पिछले बजट से 31.5% अधिक है। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 2,144 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें आयुष्मान भारत योजना को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सीएम गुप्ता ने बताया कि अब दिल्लीवासियों को केंद्र सरकार के 5 लाख रुपये के बीमा कवर के अलावा राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप-अप मिलेगा। इस तरह, हर परिवार को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिल सकेगा।

दस बड़े फोकस एरिया: बिजली, पानी और सड़कों पर ध्यान

इस बजट को "ऐतिहासिक" बताते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि इसमें दस प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है, जिनमें बुनियादी ढांचा, बिजली, पानी और सड़कों का विकास शामिल है। उन्होंने कहा, "हम दिल्ली को एक विकसित और आधुनिक शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इस बजट में आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे जनता को सीधा फायदा मिलेगा।

कैपिटल एक्सपेंडिचर दोगुना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा सरकार का पहला बजट पेश करते हुए कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत व्यय) को बढ़ाकर 28,000 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। यह पिछले बजट के मुकाबले दोगुना है। सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बजट का मकसद दिल्ली के विकास को नई गति देना है।

5,100 करोड़ की 'महिला समृद्धि योजना'

सरकार ने 'महिला समृद्धि योजना' के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति महीने देने का फैसला किया है। इसके लिए 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीएम ने कहा कि इससे महिलाओं की आर्थिक आजादी मजबूत होगी।

आयुष्मान भारत के लिए 2,144 करोड़

दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के लिए 2,144 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा, आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को केंद्र के 5 लाख रुपये के अतिरिक्त राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये का टॉप-अप मिलेगा, यानी कुल 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर।

यातायात और कनेक्टिविटी पर 1,000 करोड़, सड़कों के लिए 3,843 करोड़

दिल्ली-एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 1,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वहीं, सड़कों और पुलों के विकास पर 3,843 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50,000 CCTV कैमरे

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी दिल्ली में 50,000 नए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इससे अपराधों पर नजर रखने और सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

100 'अटल कैंटीन' और झुग्गी-झोपड़ियों का विकास

राजधानी में 100 नए 'अटल कैंटीन' खोले जाएंगे, जहां गरीबों और मजदूरों को सस्ता और पौष्टिक भोजन मिलेगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वहीं, झुग्गी-झोपड़ियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

स्वच्छ पानी और सीवर सिस्टम पर 9,000 करोड़

दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने और सैनिटेशन सुधारने के लिए 9,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) की मरम्मत के लिए 500 करोड़ और पुरानी सीवर लाइनों के रिप्लेसमेंट के लिए 250 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

यमुना सफाई पर 500 करोड़, 40 नए STPs

यमुना नदी की सफाई पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीएम गुप्ता ने कहा कि अब 40 नए डीसेंट्रलाइज्ड STPs लगाए जाएंगे, ताकि सिर्फ ट्रीटेड पानी ही नदी में जाए। इससे यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+