पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में दो सगे भाइयों समेत तीन का खून

दिल्ली: पार्किंग को लेकर नार्थवेस्ट दिल्ली में दो भाईयों के बीच झगडे में तीन की जान चली गई। गुरुवार को डी-ब्लॉक के मकान नंबर 13A/19 के बाहर ये घटना हुई। छोटा भाई गुरजीत अपनी फॉरच्यूनर कार घर के आगे वाले हिस्से में पार्क कर था, जिसके विरोध के बाद झगड़े ने खूनी रूप ले लिया।

delhi brothers kill each other in scuffle over parking, three dead

जसपाल सिंह का परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है जबकि गुरजीत सिंह का परिवार पहली मंजिल पर रहता है। पिता हरनाम सिहं की मौत के बाद ही दोनों भाईयों के बीच मकान का बंटवारा हो गया था। बंटवारे के बाद भी इनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। ये विवाद अक्सर बंटवारे को लेकर होता था। गुरजीत सिंह के नाम पर एक रेस्तरां भी है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद इनके बीच था ही और पार्किंग को लेकर विवाद ऐसा बढ़ा कि तीन की जान चली गई।

जसपाल ने कृपाण निकाल कर गुरजीत के गले पर वार कर दिया।

जसपाल ने कृपाण निकाल कर गुरजीत के गले पर वार कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरजीत सिंह और जसपाल सिंह घर के अंदर से ही लड़ते हुए बाहर तक आ गए। जसपाल ने कृपाण निकाल कर गुरजीत के गले पर वार कर दिया। पिता को बचाने की कोशिश करने वाले गुरजीत के बेटे गुरनूर के गले और सीने पर भी जसपाल ने कृपाण से हमला किया। इसके बाद गुरजीत के बचाव में बॉडीगार्ड विक्की और पवन ने पिस्टल से जसपाल व उसकी पत्नी पर फायर कर दिया। जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गुरजीत भी बुरी तरह जख्मी हो गया था।

गुरजीत का बेटा गुरनूर ICU में

गुरजीत का बेटा गुरनूर ICU में

इसके बाद परिजन तीनों को अस्पताल लेकर गये। लेकिन इन तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। गुरजीत का बेटा गुरनूर ICU में है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दो को पुलिस ने किया है अरेस्ट

दो को पुलिस ने किया है अरेस्ट

डीसीपी नार्थवेस्ट असलम खान ने बताया कि विक्की और पवन को अरेस्ट कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। ये प्राइवेट बाउन्सर हैं और गुरजीत ने इन्हे अपने साथ रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+