Delhi Book Fair: दिल्ली पुस्तक मेले में इसाई स्टॉल के अंदर तोड़फोड़, लगे 'जय श्री राम' के नारे
दिल्ली पुस्तक मेले में कथित रूप से एक बुक स्टॉल के भीतर तोड़फोड़ की गई। वहीं दिल्ली पुलिस इस घटना से इनकार किया है।

Delhi Book Fair: दिल्ली पुस्तक मेले में कथित रूप से एक सांप्रदायिक घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारी एक धर्म विशेष के संगठन की ओर से पुस्तक मेले में लगाए गए स्टॉल के सामने एकत्र हुए और उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाने के साथ तोड़फोड़ की। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।
दिल्ली में लगने वाले विश्व स्तरीय पुस्तक मेले में धार्मिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे कई स्टालों द्वारा नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की जाती हैं। लेकिन कथित तौर पर एक निंदनीय घटना सामने आई है। ये घटना उस वक्त हुई जब एक ईसाई संगठन द्वारा बाइबिल की प्रतियों के मुफ्त वितरित की जा रही थीं। कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
धार्मिक पुस्तकों के स्टॉल पर बाइबिल के मुफ्त वितरण का एक मार्च को विरोध किया गया। कथित रूप से आरोप लगाया कि लोगों ने स्टॉल के भीतर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। घटना का तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई लोगों शेयर की। इंजील क्रिश्चियन एसोसिएशन, द गिडियन्स इंटरनेशनल के स्टॉल के सामने 'जय श्री राम,' 'हर हर महादेव' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए वीडियो और तस्वीरें इंटनेट पर अपलोड की गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना 1 मार्च के दोपहर 2 बजे की आसपास की है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट कहा गया कि दिल्ली पुस्तक मेले में प्रदर्शनकारियों ने "मुफ्त बाइबिल बंद करो" - 'मुफ्त बाइबिल का वितरण बंद करो' के नारे लगाए। इसके साथ ही बुक स्टाल पर मौजूद लोगों पर ईसाई धर्म में परिवर्तित को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने बाइबिल की प्रतियों के फाड़ने के आरोप से इनकार किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है, " ना तो कोई किताब फाड़ी गई थी और ना ही किसी प्रकार की हिंसा हुई।" वहीं न्यूजलॉन्ड्री की रिपोर्ट के मुताबिक, आंदोलनकारी स्टॉल के चारों ओर बैठ गए। वे करीब 20 से 25 मिनट विरोध करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications