Delhi Blast: लाल किला तीन दिनों तक बंद, पर्यटकों की एंट्री पर रोक, दरियागंज और जामा मस्जिद इलाकों में अलर्ट
Delhi Blast Update: सोमवार शाम राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके के बाद अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों और भीड़ नियंत्रण के मद्देनज़र लाल किला अगले तीन दिनों तक आम जनता के लिए बंद रहेगा।
यह फैसला धमाके की जांच पूरी होने तक लाल किले और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ को सीमित करने के उद्देश्य से लिया गया है। धमाके के बाद से ही पूरे इलाके में पुलिस और फॉरेंसिक टीमें तैनात हैं, जो हर संभावित सबूत की बारीकी से जांच कर रही हैं।

धमाके के बाद लाल किला क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी
सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक Hyundai i20 कार में जोरदार धमाका हुआ था। धमाके में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए। धमाके के बाद से ही दिल्ली पुलिस, NIA और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें घटनास्थल पर जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है ताकि जांच में किसी तरह की बाधा न आए।
ASI का बयान: 'सुरक्षा के लिए जरूरी कदम'
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मंगलवार को घोषणा की कि लाल किला परिसर को अगले तीन दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। एएसआई अधिकारियों के मुताबिक, "यह फैसला आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जांच एजेंसियों को काम करने में आसानी हो, इसके लिए लाल किला अस्थायी रूप से बंद रहेगा।"
इस फैसले के तहत पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। वहीं, आसपास के क्षेत्रों - दरियागंज, जामा मस्जिद और चांदनी चौक - में भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
जांच जारी: फॉरेंसिक टीम जुटा रही सबूत
धमाके के एक दिन बाद मंगलवार, 11 नवंबर की सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचे। डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया "हम फिलहाल क्राइम सीन की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम धमाके के निशान और विस्फोटक के अवशेषों को इकट्ठा कर रही है। शुरुआती जांच में कुछ ठोस सुराग मिले हैं।"
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां विस्फोटक पदार्थ के प्रकार और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। यह भी जांच हो रही है कि धमाका योजनाबद्ध आतंकी साजिश थी या किसी विस्फोटक के गलत हैंडलिंग की वजह से हुआ हादसा।
दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, हाई अलर्ट जारी
लाल किले के आसपास की पूरी परिधि को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने इलाके में स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड और ड्रोन सर्विलांस की मदद से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए निर्देश
- लाल किला अगले तीन दिनों (11, 12 , 13 नवंबर) बंद रहेगा।
- टिकट बुक कराने वाले पर्यटकों को रिफंड या री-शेड्यूलिंग की सुविधा दी जाएगी।
- लाल किले के आसपास के सड़क मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
- स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को केवल पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
लाल किले के पास हुए इस धमाके ने दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। जांच एजेंसियां अब हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं, जबकि ASI का यह कदम सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। फिलहाल लाल किला तीन दिनों तक बंद रहेगा, और जांच पूरी होने के बाद ही इसे फिर से खोला जाएगा।
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
PNG Connection: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच दिल्ली में अब घर-घर पहुंचेगी पाइप गैस! NDMC ने लिया बड़ा फैसला -
Eid-ul-Fitr 2026: जामा मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ा जनसैलाब, दिल्ली हाई अलर्ट पर, द्वारका में सख्त सिक्योरिटी -
Fruits Vegetables Price Hike: अंगूर 250, संतरा 200,केला 85! क्यों बढ़े फलों के दाम,सब्जियां भी होंगी महंगी? -
UPSC Achievers Ceremony: दिल्ली के टॉपर्स को CM ने दिया सम्मान, बोलीं-'ये हैं देश का भविष्य' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications