Delhi Blast: NIA और NSG की टीम पहुंची मौके पर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम भी घटना स्थल पर मौजूद
Delhi Blast Updates: दिल्ली में हाई सुरक्षा जोन वाले इलाके में लाल किले के पास ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद कार में आग लग गई और घना धुआं उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। एनआईए और एनएसजी की टीम भी घटना वाली जगह पर मौजूद है। इलाके को घेरकर आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
दिल्ली के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और घटना वाली जगह पर मुआयने के लिए पहुंच रही हैं। सोमवार को ही फरीदाबाद में एक डॉक्टर समेत कुल तीन लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में अरेस्ट किया गया है। तीनों के पास से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद किया गया था। इसके कुछ ही घंटों बाद धमाकों से राजधानी दहल गई है।

Delhi Blast: NIA और NSG की टीम मौके पर
दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। एनआईए और एनएसजी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, उच्च अधिकारी एक्शन मोड में हैं और लगातार अपडेट्स ले रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल एनआईए और एनएसजी की टीम घटना के बाद की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने का भी काम किया जाएगा।
यह भी पढे़ं: Red Fort Blast: धमाके से दहली दिल्ली, मेट्रो सेवाएं चालू या बंद? क्या है लाल किला मेट्रो स्टेशन का अपडेट?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंची
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिलते ही हर ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास हो रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल घायलों को पास के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कारों में एकाएक विस्फोट, 8 की मौत-फरीदाबाद से पकड़े गए थे आतंकी












Click it and Unblock the Notifications