Delhi Blast: 'Hyundai i20 कार के अंदर मिले बॉडी पार्ट्स', हरियाणा से कश्मीर तक जुड़े धमाके के तार

Delhi Blast Updates: सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं इसकी जांच जारी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दो अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विस्फोट वाली आई20 कार एक कश्मीरी डॉक्टर से जुड़ी पाई गई है। इस डॉक्टर के संबंध एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल से हैं जिसका फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त होने से जुड़ाव है।

इस डॉक्टर का नाम डॉक्टर मुज़म्मिल बताया जा रहा है, जिसे कल फरीदाबाद में गिरफ्तार किया गया था।उसके फरीदाबाद वाले घर से कल 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट, एक असॉल्ट राइफल और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया था। इस बारे में उनकी मां नसीमा ने मीडिया को बताया कि 'मुज़म्मिल लगभग चार साल पहले घर से चला गया था। वह दिल्ली में डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था।'

Delhi Blast

इस दौरान हमें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उसे गिरफ़्तार किया गया, तो हमें दूसरों से पता चला। हमने उससे मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हमें मिलने नहीं दिया। यहां तक कि 'मेरे दूसरे बेटे को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है। वे कह रहे हैं कि मेरा बेटा दिल्ली बम धमाकों में संदिग्ध है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं बस यही चाहती हूँ कि मेरे दोनों बेटों को रिहा कर दिया जाए।'

'कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज' (Delhi Blast)

अब डॉक्टर का धमाकों से कोई कनेक्शन है या नहीं ये तो जांच के बाद पता चलेगा तो वहीं दूसरी ओर इस बारे में डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा, 'अभी जांच चल रही है। हम किसी भी बात पर निर्णायक टिप्पणी नहीं कर सकते... एफएसएल विस्फोटकों के निशान उठा रही है... हम अपराध स्थल की जांच कर रहे हैं, कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।'

'कुछ बॉडी पार्ट्स मिले' (Delhi Blast)

'यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एनएसजी, दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे क्राइम सीन की जांच कर रही हैं। जांच जारी है। जिस कार में ब्लास्ट हुआ था, उसमें कुछ बॉडी पार्ट्स मिले हैं। एफएसएल टीम उन्हें इकट्ठा कर रही है, देखते हैं कि ये कैसे जुड़ते हैं।'

'ये कार सलमान नाम के व्यक्ति' (Delhi Blast)

आपको बता दें कि जिस कार में कल धमाका हुआ है, वो I20 थी, जो कि हरियाणा की बताई जा रही है, उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि ये कार सलमान नाम के व्यक्ति की है, जिसने उसे कुछ वक्त पहले देवेंद्र को बेचा था। देवेंद्र ने इसे तारिक को बेचने की बात कही। तारिक की तलाश के दौरान पता चला कि कार आखिरी बार उमर के पास थी।

'आई20 के अंदर ही था और वो ही कार चला रहा था' (Delhi Blast)

हमने बाद में पाया कि हमले के समय वह आई20 के अंदर ही था और वो ही कार चला रहा था, ऊपरी जांच में पता चला है कि उसका पूरा नाम उमर उन नबी था, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर के दो अन्य डॉक्टरों के संपर्क में था। हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, उमर ही कार चला रहा था और संभवतः उसकी मौत हो चुकी है। हम शवगृह में डॉक्टरों से इसकी पुष्टि कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+