Delhi Blast:लाल किले के पास हुए बम ब्लॉस्‍ट के बाद पुलिस ने जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर, स्‍पेशल डेस्‍क स्थापित

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली का लाल किला के पास सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम एक भयावह धमाके से पूरा दिल्‍ली थर्रा उठा। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार में अचानक विस्फोट हो गया। ये धमाका इतना भीषण था कि इस विस्‍फोट की चपेट में पास में खड़ी तीन कारें जलकर खाक हो गईं।

इस दिल-दहला देने वाली दुखद घटना में अब तक 10 लोंगों की मौत और 24 अन्‍य के गंभीरी रूप से घायल हो गए हैं। जिन्‍हें दिल्‍ली के एलएनजेपी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस धमाके के प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि इस विस्‍फोट इतना भयानक था कि कान सुन्‍न हो गए, दूर-दराज की इमारतों के शीशे चिटक गए। वहीं इस हादसे में मारे गए लोगों के शरीर के चिथड़े उड़कर कर दूर गिरे।

delhi blast

दिल्‍ली पुलिस ने जारी किए हेल्‍प लाइन नंबर

दिल्ली पुलिस ने इस दुखद घटना के बाद प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लापता व्यक्तियों की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस इमरजेंसी नंबर 112 (24 घंटे सक्रिय) पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 011-22910010 या 011-22910011 पर भी जानकारी ली जा सकती है। घायलों के बारे में जानने के लिए LNJP अस्पताल के नंबर 011-23233400 और इमरजेंसी 011-23239249 उपलब्ध हैं।

आपातकालीन सेवाओं के लिए दिल्ली फायर सर्विस का नंबर 101 और एम्बुलेंस के लिए 102 या 108 पर डायल किया जा सकता है। AIIMS ट्रॉमा सेंटर (यदि कोई वहां स्थानांतरित किया गया हो) के लिए 011-26594405 पर संपर्क करें।

लापता महिलाओं या लड़कियों के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या 181 भी जारी किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने लापता लोगों के लिए लाल किला थाने में एक विशेष डेस्क भी स्थापित किया है, जहां फोटो के साथ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने और घबराने से बचने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुलिस हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+