Delhi: दिल्ली में भाजपा ने MCD उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 12 में से 8 महिला
MCD Bypolls Election 2025: भाजपा ने रविवार को इस महीने के अंत में होने वाले एमसीडी उपचुनावों के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें आठ महिलाएँ शामिल हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है इनमें 8 महिला उम्मीदवार है। याद रहे एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की सोमवार अंतिम तारीख है।
इन 12 उम्मीदवारों पर भाजपा ने लगाया है दांव
जयपाल सिंह सरल (मुंडका), अनीता जैन (शालीमार बाग बी), वीना आसिजा (अशोक विहार), सुमन कुमार गुप्ता (चांदनी चौक), सुनील शर्मा (चांदनी महल), मनीषा राजपाल सहरावत (द्वारका बी), रेखा रानी (ढ़ीचांव कलां), चंद्रकांता शिवानी (नारायणा), रोहिणी राज (दखिनपुरी), शुभ्रजीत गौतम (संगम विहार ए), अंजुम मंडल (ग्रेटर कैलाश) और सरला चौधरी (विनोद नगर) शामिल हैं।

30 नवंबर को होने वाले एमसीडी उपचुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि 12 में से नौ वार्ड पहले उसके पास थे। शालीमार बाग बी से पूर्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतिनिधित्व किया था, जबकि द्वारका बी से भाजपा के पश्चिम दिल्ली सांसद कमलजीत सहरावत ने प्रतिनिधित्व किया था।
भाजपा जीत को लेकर है आश्वस्त
सचदेवा ने पार्टी की आसान जीत का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन गहन चर्चा के बाद किया गया है। उन्होंने कहा, "हमने सुनिश्चित किया है कि उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और जीतने की क्षमता के आधार पर हो। केंद्र, दिल्ली और एमसीडी में हमारे काम के आधार पर, हम एकतरफा लहर के साथ जीत हासिल करेंगे।"
फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ता गंवाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने भी दिन में पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। जिन 12 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से तीन पर पार्टी का कब्जा था।
नामांकन की आज है अंतिम तारीख
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है, जबकि कागजात की जांच 12 नवंबर को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।
2022 में कौन जीता था चुनाव?
गौरतलब है कि आप ने 2022 में दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए चुनाव जीते थे। हालांकि, समय के साथ, उसके पार्षदों के इस्तीफे या भाजपा में शामिल होने के कारण उसे सत्ता गंवानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications