Delhi BJP Candidate List: भाजपा ने अबतक क्यों जारी नहीं किए 11 सीटों पर उम्मीदवार? ये 2 पार्टी बन रहीं रोड़ा!
Delhi BJP Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने 11 उम्मीदवारों के नामों को लेकर दुविधा की स्थिति में है। दिल्ली में नामांकन खत्म होने में मजह दो दिन ही बचे हैं, नामांकन 17 जनवरी को खत्म हो जाएंगे और भाजपा ने अब तक 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।
असल में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP) के साथ गठबंधन को लेकर असमंजस में है। पार्टी के भीतर गठबंधन को लेकर दो राय है। पार्टी के कुछ लोग नीतीश कुमार और चिराग पासवान को खुश करने की कोशिश में हैं लेकिन वहीं एक तरफ के लोगों का कहना है कि जेडीयू और लोजपा को टिकट देने से लिए भाजपा के दिल्ली में जीतने की उम्मीद कम हो जाएगी।

Delhi Chunav 2025: भाजपा JDU और LJP को कितनी सीटें देगी?
रिपोर्ट की मानें तो भाजपा JDU को दो सीटें दे सकती हैं और LJP को एक सीट मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आज गुरुवार 16 जनवरी को अपना आखिरी उम्मीदवार जारी कर सकती है।
भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक दिल्ली की दो सीटें बुराड़ी और देवली जेडीयू को मिल सकती है। इन दोनों सीटों पर पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। वहीं चर्चा है कि लोजपा को संगम विहार सीट भाजपा दे सकती है।
हालांकि कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है जेडीयू को बुराड़ी सीट मिल सकती है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी को देवली विधानसभा सीट मिल सकती है।
हालांकि JDU और LJP के साथ गठबंधन पर फाइनल चर्चा बुधवार 15 जनवरी तक नहीं हो पाई थी...इसी वजह से उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं किए हैं।
जेडीयू का दावा- सीट बंटवारे को लेकर अभी तक एक सीट फाइनल
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न बताने की शर्त पर जेडीयू के एक वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी ने बताया, "दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच बातचीत चल रही है। अभी तक एक सीट फाइनल हो चुकी है और दूसरी सीट के लिए बातचीत चल रही है।"
पार्टी संगम विहार से उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है, जबकि बुराड़ी विधानसभा सीट के लिए बातचीत चल रही है। जेडीयू ने 2020 के विधानसभा चुनाव में भी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन दूसरे नंबर पर रही थी।
भाजपा ने 2020 में JDU को दिया था 2 सीट
पिछले दिल्ली चुनाव में जेडीयू ने गठबंधन में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, बुराड़ी सीट से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) के संजीव झा ने हरा दिया था।
भाजपा ने 12 जनवरी को दिल्ली चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें मुस्तफाबाद सीट से सिर्फ एक उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने भाजपा द्वारा उनके गढ़ करावल नगर से टिकट न दिए जाने और उनकी जगह पूर्व आप नेता कपिल मिश्रा को मैदान में उतारने पर निराशा जताई थी। बिष्ट को अब मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications