दिल्ली: पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के छात्रों से आतिशी ने की मुलाकात, केजरीवाल मॉडल के बारे में दी जानकारी

Delhi News: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ग्लोबल इमर्सन प्रोग्राम के तहत व्हार्टन स्कूल पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल के बारे में छात्रों से बात की। पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए के 30 छात्र दिल्ली आए हैं।

आतिशी ने ग्लोबल लीडरशिप और पॉलिटिकल इनोवेशन को बढ़ावा देने को लेकर छात्रों से अपने विचार साझा किए। साथ ही दिल्ली में अपनाए गए गवर्नेंस मॉडल के बारे छात्रों से विस्तार में चर्चा की। उन्होंने दिल्ली में सीएम केजरीवाल द्वारा किए गए कामों के बारे में जानकारी दी।

पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के छात्रों से आतिशी ने की मुलाकात

लोगों के हित में काम करना ही सीएम केजरीवाल की प्राथमिकता

आतिशी ने छात्रों को बताया कि कैसे एक आम आदमी दिल्ली के आम आदमी के जीवन को बेहतर बना रहा है। सीएम केजरीवाल अपने मजबूत इच्छाशक्ति से राजनीति की दिशा बदल रहे हैं। लोगों के हित में काम करना ही सीएम केजरीवाल की प्राथमिकता रही है।

24 घंटे मुफ्त पानी और बिजली देने का काम किया

पिछले 9 सालों में दिल्ली सरकार ने बच्चों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देने का काम किया है। लोगों के स्वास्थ्य का पूरा देखभाल रखा जा रहा है। 24 घंटे मुफ्त पानी और बिजली देने का काम किया है। क्योंकि लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है।

पूरी दृढ़ता से काम कर रही केजरीवाल सरकार

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में यह परिवर्तन सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि केजरीवाल सरकार पूरी दृढ़ता से काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा विकास तभी संभव होगा, जब राजनीति में शिक्षित लोग आएंगे। केजरीवाल सरकार बच्चों के शिक्षित करने पर काफी जोर दे रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'कानून से कोई लेना-देना नहीं, केंद्र के दबाव...', अरविंद केजरीवाल को ED के समन पर बोले सौरभ भारद्वाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+