दिल्ली: 'कानून से कोई लेना-देना नहीं, केंद्र के दबाव...', अरविंद केजरीवाल को ED के समन पर बोले सौरभ भारद्वाज
Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से समन मिला है। ईडी की तरफ से सीएम केजरीवाल को समन मिलने पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को पता है कि अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपस्सना पर गए हुए हैं। विपस्सना के लिए जाने वाला व्यक्ति दुनिया से पूरी तरह से कट जाता है। इस दौरान टीवी, न्यूज पेपर और ना ही फोन, इन सबसे कट जाते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब ईडी वाले कह रहे हैं कि उन्होंने एक समन दिया है, लेकिन इस समन को किसने प्राप्त किया है? यह समन केवल राजनीतिक धारणा बनाने के लिए दिया गया है। इसका मतलब है कि ईडी को कानूनों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ईडी ने केवल केंद्र सरकार के राजनीतिक दबाव में समन भेजा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद है।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि कितनी अजीब सी बात है कि केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी को यह मालूम है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 10 दिनों के विपस्सना पर गए हैं। उन्होंने कहा कि विपस्सना के अंदर, अगर कोई ध्यान करता हो तो उसको मालूम होगा कि आप पूरी दुनिया से कटे हुए होते हैं।
आपके पास न फोन होता है, न टीवी होती है और ना ही अखबार होता है। इस दौरान कोई कम्युनिकेशन नहीं होता है। ऐसे में ईडी कह रही है कि हमने समन दे दिया है। लेकिन आपका समन लिया किसने? सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक परसेप्शन बनाने के लिए आपने समन दिया है। इसका मतलब ये है कि आपको कानून से कोई लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case: ED ने अरविंद केजरीवाल को भेजा तीसरा समन, 3 जनवरी को होना होगा पेश












Click it and Unblock the Notifications