Atishi Networth: केजरीवाल की तुलना में आधी संपत्ति भी नहीं आतिशी के पास, ना जमीन-जेवरात; जानिए कुल नेटवर्थ

Atishi Marlena Net Worth: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद दिल्ली को नया मुख्यमंत्री महिला के रूप में मिलने जा रहा है। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी होंगी, जो कि सुषमा स्वराज-शीला दीक्षित के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। सीएम बनने के रेस में आतिशी का नाम सबसे आगे चल रहा था।

विदेश में पढ़ीं आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) के पास पार्टी और दिल्ली सरकार में बड़ा रुतबा है। ऐसे में नई मुख्यमंत्री आतिशी के पास कितनी संपत्ति हैं और वो अरविंद केजरीवाल की तुलना में कितनी रुपयों की मालिक हैं। जानिए...

Atishi networth

Atishi Net Worth: आतिशी के पास कितनी नेटवर्थ

दिल्ली की नई सीएम आतिशी की नेट वर्थ की बात करें तो वो कुल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की मालकिन हैं। 2020 में दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक आतिशी के पास 1.41 करोड़ रुपए की संपत्ति है, इसी के साथ उनके ऊपर कोई भी देनदारी नहीं है।

उन्होंने इसका ब्यौरा 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने चुनावी हलफनामे में दिया था। इस संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट में है। हलफनामे के अनुसार उनके पास नकद में करीब 30,000 रुपए और बैंक डिपॉजिट व एफडी के रूप में 1.22 करोड़ रुपए जमा हैं।

यह दिलचस्प है कि एक कैबिनेट मंत्री होते हुए भी आतिशी ने शेयर बाजार या बॉन्ड में कोई निवेश नहीं किया है। उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा सुरक्षित निवेश विकल्पों, जैसे कि फिक्स्ड डिपॉजिट और एक LIC हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (5 लाख रुपये की) में है।

ना घर, ना जमीन और ना ही जेवरात

इतनी संपत्ति के बावजूद आतिशी के नाम पर न तो कोई खुद का घर है और न ही कोई जमीन। साल 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय राजनीति में एंट्री लेने वाली आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी (AAP) की संस्थापक लोगों में से एक हैं। साल 2019 के उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के तौर पर पूर्वी दिल्ली सीट से BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के सामने चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। इसके बाद साल 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से वो विधायक बनीं।

यहां क्लिक कर पढ़ें- आतिशी की पूरी संपत्ति की डिटेल

केजरीवाल से आधी संपत्ति की मालिक

बता दें कि केजरीवाल आतिशी से ज्यादा अमीर है। आतिशी की संपत्ति 1.41 करोड़ रुपए हैं तो अरविंद केजरीवाल की कुल नेटवर्थ 2020 में 3.44 करोड़ रुपए हैं, जिसका ब्यौरा उन्होंने चुनावी हलफनामे में दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+