Delhi Assembly Election: AAP-BJP के बीच विवाद गरमाया, CM आतिशी ने क्यों की दाऊद इब्राहिम से भाजपा की तुलना?
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) नजदीक हैं। जैसे-जैसे चुनाव के दिन पास आते जा रहे हैं राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की के बीच तनाव भी बढ़ता जा रहा है।
अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Delhi CM Atishi) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए किसानों के प्रति उनके रुख की तुलना "अहिंसा पर उपदेश देने वाले दाऊद इब्राहिम" से की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों की स्थिति बदतर हो गई है और उनकी परेशानियां अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई हैं।

केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर पलटवार
यह बयान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हालिया पत्र के जवाब में आया। 1 जनवरी को लिखे पत्र में चौहान ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने केंद्र द्वारा शुरू की गई योजनाओं को दिल्ली में सही ढंग से लागू नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीतिक विवादों को किसानों के कल्याण में बाधा नहीं बनना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Dilli Chalo March: किसानों का दिल्ली कूच फिर स्थगित, 8 से 9 किसान घायल, बैठक के बाद तैयार होगी आगे की रणनीति
चौहान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह चुनावों के दौरान बड़े वादे करते हैं, लेकिन शासन की चुनौतियों का सामना करने में विफल रहते हैं।
पीएम से सीएम आतिशी की अपील
आतिशी ने चौहान से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे और भूख हड़ताल पर बैठे किसानों से संवाद करने के लिए कहें। उन्होंने सरकार से अपील की कि किसानों की शिकायतों को सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाया जाए और बल प्रयोग से बचा जाए।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
AAP और भाजपा के बीच किसानों के मुद्दे पर चल रही बहस ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। जहां चौहान ने केजरीवाल पर चुनावी लाभ के लिए झूठे वादे करने का आरोप लगाया, वहीं आतिशी ने भाजपा पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
चुनाव से पहले तेज हुआ विवाद (Delhi Assembly Election)
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, किसान कल्याण एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। आप और भाजपा के बीच तीखी बहस ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से परे जाकर किसानों के लिए प्रभावी कदम कब उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: 'बीवी को ब्लेम करना बना फैशन', अतुल सुभाष के बाद दिल्ली कैफे ओनर ने की खुदकुशी, सोशल मीडिया पर छिड़ी अलग बहस












Click it and Unblock the Notifications