Delhi AQI Today: दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार, फिर भी स्थिति बहुत खराब, कब होगी क्लाउड सीडिंग?

Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा में दिवाली के धुएं और आतिशबाजी के बाद भारी प्रदूषण ने लोगों की सांसें रोक दी थीं। लेकिन शुक्रवार सुबह राहत की खबर आई है। राजधानी में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार दिखा और AQI 293 रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह 'खराब' श्रेणी में आ गया।

हालांकि, कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता अभी भी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम के बदलाव और कुछ सरकारी प्रयासों की वजह से हवा में सुधार हुआ है। वहीं, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से लड़ने के लिए एक नई पहल शुरू की है। 29 अक्टूबर को पहली बार राजधानी में क्लाउड सीडिंग की योजना बनाई गई है, जो हवा को साफ करने और पर्यावरण को संतुलित करने में मदद करेगी।

Delhi AQI Today 24 Oct

कुछ इलाकों में अभी भी हवा 'बहुत खराब'

हालांकि, SAMEER ऐप के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में AQI अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है। इनमें अशोक विहार (322), बावाना (348), बुराड़ी क्रॉसिंग (335), IHBAS दिलशाद गार्डन (307), ITO (316), जहांगिरपुरी (350), नेहरू नगर (314), DU नॉर्थ कैंपस (303), पाटपारगंज (324), पंजाबी बाग (313), RK पुरम (315), शादिपुर (306), सोनिया विहार (306), विवेक विहार (346), और वजीरपुर (337) शामिल हैं। आनंद विहार में स्थिति गंभीर बनी हुई है और वहां AQI 403 रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: कहीं बारिश का रेड अलर्ट, कहीं हवा हुई जहरीली! कहां कैसा है मौसम का मिजाज?

कई इलाकों में 'खराब' श्रेणी में सुधार

कई क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी तक ही सीमित रही। अलिपुर (285), आयानगर (236), CRPI मथुरा रोड (274), डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज (290), DTU (244), द्वारका सेक्टर-8 (290), IGI एयरपोर्ट (257), JLN स्टेडियम (290), मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम (279), मंदिर मार्ग (285), मुंडका (280), नजफगढ़ (206), नरेला (291), NSIT द्वारका (238), ओखला फेज-2 (296), पुसा (277), सिरीफोर्ट (295), और श्री अरविंदो मार्ग (219) में सुधार देखा गया।

लोधी रोड पर AQI 'मध्यम' स्तर में पहुंचा और 198 रिकॉर्ड किया गया।

पड़ोसी क्षेत्रों की हवा में भी सुधार

राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई। नोएडा में AQI 264, ग्रेटर नोएडा 272, गाज़ियाबाद 273 और गुरुग्राम 208 रिकॉर्ड किया गया। फरीदाबाद में यह 'मध्यम' स्तर पर 198 रहा।

AQI श्रेणियां

CPCB के अनुसार, AQI 0-50 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब', और 401-500 'गंभीर' मानी जाती हैं।

दिल्ली में पहली बार हो सकती है क्लाउड सीडिंग

दिल्ली सरकार पहले क्लाउड सीडिंग अभियान की योजना बना रही है, जो राजधानी में 29 अक्टूबर को हो सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह तकनीकी रूप से ऐतिहासिक कदम है और प्रदूषण से लड़ने के लिए वैज्ञानिक तरीका स्थापित करता है। इस पहल से राजधानी की हवा साफ करने और पर्यावरण संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।"

ये भी पढ़ें: दिवाली पर उत्तराखंड में​ कितना हुआ प्रदूषण, कहां सबसे ज्यादा AQI, किस जगह सबसे कम, जानिए वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+