Delhi AQI Today: दिवाली से पहले दिल्ली की हवाओं में घुला जहर, सांस लेना मुश्किल, कौन-कौन से इलाके बने रेड जोन?
Delhi AQI Today: जैसे-जैसे सर्दियां करीब आ रही हैं, दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। राजधानी में पहले ही धूल, पराली का धुआं और वाहन उत्सर्जन मिलकर हवा को जहरीला बना चुके हैं, और दिवाली के पटाखों के धुएं के साथ स्थिति और गंभीर हो सकती है। एयर क्वालिटी मॉनिटर के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का AQI अब "गंभीर" श्रेणी में पहुंच चुका है।
कई इलाकों में हवा इतनी प्रदूषित है कि सांस लेना लगभग रोजाना 6 सिगरेट पीने के बराबर हानिकारक हो गया है। मौसम विशेषज्ञों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस समय घर के अंदर रहना और मास्क पहनना सबसे सुरक्षित उपाय है। दिवाली की खुशियां लोगों के लिए स्वास्थ्य संकट में बदल सकती हैं अगर लोग सावधानी न बरतें।

राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर स्तर पर
एयर क्वालिटी मॉनिटर और फोरकास्टर AQI.in के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 257 दर्ज किया गया, जो "गंभीर" (Severe) श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS) ने इसे थोड़ा ज्यादा, 274 का अनुमान लगाया। शनिवार (18 अक्टूबर), छोटी दिवाली से एक दिन पहले, कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में थी, और कुल AQI 255 रहा।
दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक
नीचे कुछ इलाकों के AQI रिकॉर्ड हैं, जो हवा की गंभीर स्थिति दिखाते हैं:
- आनंद विहार: 418
- रोहिणी सेक्टर 24: 350
- योजना विहार: 354
- अशोक विहार: 326-412
- वजीरपुर: 324
- बवाना: 284
- मॉडल टाउन: 277
- द्वारका: 248
- शाहदरा: 320
- साकेत: 247
- मुंडका: 202
- नरेला: 205
- अलीपुर: 223
- जहांगीरपुरी: 246
AQI.in के अनुसार, इस समय दिल्ली में सांस लेना लगभग 6.1 सिगरेट रोज़ाना पीने के बराबर हानिकारक है।
NCR में भी हवा खराब
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है:
- गाजियाबाद: 299 (Severe)
- नोएडा: 298 (Severe)
- ग्रेटर नोएडा: 268 (Severe)
संडे को PM2.5 का स्तर 174 µg/m³ मापा गया, जो WHO की सीमा 15 µg/m³ से 11.6 गुना ज्यादा है। WHO के अनुसार, PM2.5 के संपर्क में आने से हृदय और फेफड़े दोनों को नुकसान हो सकता है, जिसमें स्ट्रोक, फेफड़ों का कैंसर और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज (COPD) शामिल हैं।
स्वास्थ्य संबंधी सलाह
प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर के लोग:
- घर के अंदर रहें और मास्क पहनें।
- धूल और जहरीली हवा से बचने के लिए बाहर की गतिविधियाँ जैसे वॉकिंग, जॉगिंग या एक्सरसाइज न करें।
AQI श्रेणियां (Air Quality Index)
AQI को कुछ श्रेणियों में बांटा जाता है जिसके आधार पर हवा में प्रदूषण कितना गंभीर है इसका अनुमान लगाया जाता है। ये श्रेणियां हैं-
- अच्छा (0-50)
- संतोषजनक (51-100)
- मध्यम प्रदूषित (101-200)
- खराब (201-300)
- बहुत खराब (301-400)
- गंभीर (401-500)
जितना अधिक AQI, उतनी ही हानिकारक हवा।












Click it and Unblock the Notifications