कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, आज पारा गिर सकता है 8 डिग्री, प्रदूषण भी चरम पर

नई दिल्ली, 17 दिसंबर। आज भी राजधानी दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी हुई है, शुक्रवार को भी दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 339 है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने इस बारे में जानकारी दी है। इस वक्त दिल्ली प्रदूषण और सर्दी दोनों की मार सह रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज दिल्ली में पारा 8 डिग्री तक नीचे गिर सकता है।

Recommended Video

    Weather Update:Punjab, Gujarat में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, शीत लहर का अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में छाई हुई है धुंध

    दिल्ली में छाई हुई है धुंध

    सुबह 8 बजे तक दिल्ली में धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण इस वक्त दिल्ली में मौसम खराब हो सकता है और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं, जिससे सर्दी बढ़ेगी। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है इसलिए सबको सेहत के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 343 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग-342 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली- 344AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 341 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 379 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 343 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 223 AQI⁠ बहुत खराब
    प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    • गुरुग्राम में AQI 342
    • फरीदाबाद में AQI 349
    • गाजियाबाद में AQI 323
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 341
    • मुरादाबाद में AQI 333
    • आगरा में AQI 322
    • जयपुर में AQI 181
    • लखनऊ में AQI 281
    • अंबाला में AQI 291
    खास बातें

    खास बातें

    • PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
    • AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+