Pollution: धुंध की चादर में घिरी दिल्ली, AQI पहुंचा 337, आज हो सकती है बारिश

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। आज भी राजधानी धुंध की चादर में घिरी हुई है, गुरुवार को भी दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 337 है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने इस बारे में जानकारी दी है। इस वक्त दिल्ली प्रदूषण और सर्दी दोनों की मार सह रही है। कल यहां का पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका

दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम था, मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है और कहा है कि आने वाले दिनों में अब तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी और सर्दी बढ़ेगी। 20 दिसंबर तक तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। सुबह 8 बजे तक दिल्ली में धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण इस वक्त दिल्ली में मौसम खराब हो सकता है।

Recommended Video

    Air Pollution: आज भी Delhi की हवा दमघोंटू, AQI 337 दर्ज, आज हो सकती है Rain | वनइंडिया हिंदी
    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 384 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग-349 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली- 347 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 342 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 383 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 377 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 298 AQI⁠ बहुत खराब
    प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    • गुरुग्राम में AQI 343
    • फरीदाबाद में AQI 351
    • गाजियाबाद में AQI 332
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 344
    • मुरादाबाद में AQI 338
    • आगरा में AQI 325
    • जयपुर में AQI 182
    • लखनऊ में AQI 282
    • अंबाला में AQI 292
    खास बातें

    खास बातें

    • PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
    • AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+