दिल्ली के बजट को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, 'आप' सरकार को दी जानकारी
दरअसल,दिल्ली सरकार विधानसभा में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही वार्षिक बजट पेश करती है।

राजधानी दिल्ली के सालाना बजट को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच जारी विवाद थम गया है। होम मिनिस्ट्री ने दिल्ली वार्षिक बजट 2023-24 को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने 'आप' सरकार को भी जानकारी दे दी है।अब केंद्र सरकार की ओर से क्लियरेंस मिलने के बाद दिल्ली सरकार अपना 2023-24 बजट पेश किया जा सकेगा। हालांकि, आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र पर दिल्ली के बजट को रोकने का आरोप लगाया था।
दिल्ली के बजट के कुछ बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आपत्ति जताई गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बारे में दिल्ली सरकार से स्पष्टिकरण मांगा था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के कदम को गुंडागर्दी करार दिया था।
अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को फाइल में अपनी आपत्तियां दर्ज करा दी गई थी, जिन पर उनकी तरफ से अभी तक जवाब तक नहीं भेजा गया, ऐसे में केंद्र सरकार को दोष देना गलत है।
इससे पहले आज केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली का बजट रोकने को लेकर जारी विवाद के बीच दिल्ली विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बजट को लेकर बीजेपी और आप विधायक के बीच बहस शुरू। इस मसले पर स्पीकर के रुख से नाराज बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।












Click it and Unblock the Notifications