Delhi Flight Alert: खराब मौसम ने रोका दिल्ली का रास्ता, 22 फ्लाइट्स डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट
Delhi Airport news: बुधवार, 18 मार्च 2026 की शाम दिल्ली-NCR में अचानक आए तेज धूल भरे तूफान और भारी बारिश ने हवाई यातायात को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर विजिबिलिटी कम होने और 68 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण अब तक 22 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है।
इन विमानों को सुरक्षा के लिहाज से जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और चंडीगढ़ जैसे नजदीकी शहरों की ओर भेजा गया है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले घंटों में और भी देरी की संभावना है। एयरलाइंस ने यात्रियों को हवाई अड्डे निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।













Click it and Unblock the Notifications