Delhi Airport से कस्टम ने पकड़ा 8.16 करोड़ का सोना, 265 गोल्ड चैन और 9 ब्रेसलेट जब्त
Delhi Airport, Delhi Airport Customs, Delhi Airport Customs seized Gold, Delhi Gold Seized, Delhi news, दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम्स, दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम्स ने सोना जब्त किया, दिल्ली गोल्ड जब्त, दिल्ली न्यूज
Delhi Gold Seized: दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.570 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 8.16 करोड़ रुपए बताया जा रही है।
कस्टम विभाग ने बताया कि खास इनपुट के आधार पर दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने ताशकंद से आए एक उज्बेकी पैक से लगभग 8.16 करोड़ रुपए कीमक का 16.570 किलोग्राम सोना जब्त किया है। जिसकी जांच जारी है।

कस्टम ने 265 सोने की चैन और 9 ब्रासलेट जब्त दिए है। कुल 16.570 किलो सोना था, जिसे पकड़ा है। अधिकारियों ने उज्बेकिस्तान के एक व्यक्ति से यह सोना जब्त किया है। सोने की अवैध आवाजाही की सूचना के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने जांच की थी, जिसके बाद उनको यह सोना मिला।
अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि सोना कहां से कहां ले जाया जा रहा है।
व्हीलचेयर पर आए शख्स को भी पकड़ा था
इससे पहले 5 जून को जूते में छिपाकर रखे गए 1.13 करोड़ रुपए की कीमत के सोने की तस्करी के आरोप में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर चलने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले आरोपी को कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आने के बाद पकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications