दिल्ली में अगले 2-3 दिन तक के प्रदूषण स्तर को लेकर पर्यावरण मंत्री ने किया अलर्ट, STF का किया गठन
दिल्ली की हवा और भी जहरीली होती जा रही है, राजधानी की एयर क्वालिटी अब "गंभीर प्लस" श्रेणी के करीब पहुंच गई है। प्रदूषण को रोकने के लिए शुक्रवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आगामी दिनों में दिल्ली की एयर क्वालिटी को लेकर नया अपडेट दिया है।

गोपाल राय ने बताया "अभी जो स्थिति बन रही है उससे ये संभावना बन रही है कि अगले 2-3 दिनों तक प्रदूषण 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है। उन्होंने बताया शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है, GRAP के नियमों को जमीन स्तर पर लागू करने के लिए निरीक्षण तेज किया जाएगा।
पर्यावरण मंत्री ने बताया बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने नियमों को लागू करने और प्रदूषण की निगरानी में सहायता के लिए एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का गठन किया है।
ये छह सदस्यीय एसटीएफ विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करने और खराब एक्यूआई से निपटने के लिए रिपोर्ट संकलित करने जैसे अन्य कार्य करेगी। इसके साथ ही ये भी समीक्षा की गई कि किस विभाग ने अभी तक क्या कार्रवाई की है।
बता दें राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 7 बजे 437 था, वहीं गुरुवार शाम 4 बजे 419 से बिगड़ गया।
दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI जो हर दिन शाम 4 बजे दर्ज किया गया जिसके अनुसार बुधवार को 401, मंगलवार को 397, सोमवार को 358, रविवार को 218, शनिवार को 220 और शुक्रवार को 279 था।
पिछले सप्ताह बेहतर वायु गुणवत्ता का श्रेय बारिश के कारण हुआ था लेकिन दिवाली की रात जमकर पटाखे फोड़े जाने और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं फिर से बढ़ने के कारण अगले दिनों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया।
बता दें शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर गंभीर प्लस माना जाता है।
#WATCH दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया, "अभी जो स्थिति बन रही है उससे ये संभावना बन रही है कि अगले 2-3 दिनों तक प्रदूषण 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है। आज बैठक में निर्णय हुआ कि जो GRAP के नियम हैं उन्हें ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए निरीक्षण तेज़ किया… pic.twitter.com/U8P5uFePim
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications