AQI को लेकर दिल्लीवालों को मिला सुकून! राजधानी के कई इलाके की हवा हुई बेहतर

Delhi Air Pollution Today: दिल्ली में जहां एक ओर AI इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर विदेशी VIP मेहमानों का जमावड़ा लगने वाला है, वहीं दूसरी ओर कुदरत ने दिल्ली वालों को थोड़ी राहत दी है। राजधानी में इस हफ्ते की शुरुआत प्रदूषण के लेवल पर अच्छी नजर आ रही है।

सोमवार 16 फरवरी की सुबह राजधानी की हवा उतनी जहरीली नहीं रही, जितनी अक्सर सर्दियों के इन दिनों में देखी जाती है।

delhi-air-pollution-aqi-feb-16-

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'मध्यम' (Moderate) श्रेणी में दर्ज किया गया है।

Delhi AQI Today: प्रमुख इलाकों का हाल: कहां कितनी साफ है हवा?

लुटियंस दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के प्रमुख केंद्रों पर सुबह के वक्त हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर के करीब नजर आई। इंडिया गेट और कर्तव्य का AQI 156 दर्ज किया गया। पर्यटन और मॉर्निंग वॉक के लिहाज से मशहूर इस इलाके में धुंध तो दिखी, लेकिन प्रदूषण का स्तर 'मध्यम' श्रेणी में रहा।

वहीं AIIMS, सफदरगंज और इसके आसपास के इलाकों में हवा और भी बेहतर रही। यहाँ AQI 148 रिकॉर्ड किया गया, जिसे 'Moderate' कैटेगरी में रखा जाता है।

क्या होता है 148-156 AQI का मतलब?

CPCB के पैमानों के अनुसार:

0-50: अच्छा (Good)

51-100: संतोषजनक (Satisfactory)

101-200: मध्यम (Moderate)

201-300: खराब (Poor)

आंकड़े बता रहे हैं, दिल्ली फिलहाल 101-200 के बीच है, जिसका मतलब है कि संवेदनशील लोगों (अस्थमा या सांस के मरीज) को थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन यह 'खतरनाक' स्तर से काफी नीचे है।

साफ हवा में सुबह-सुबह राजधानी का सुंदर नजारा

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के पास आज सुबह हल्की धुंध (Mist) की चादर देखी गई। सुबह की सैर पर निकले लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले आज सांस लेना आसान था। हालांकि, AI समिट के चलते लुटियंस जोन में बढ़ रही गाड़ियों की आवाजाही और VIP मूवमेंट के कारण धूल कणों में मामूली बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

Delhi Air Pollution को लेकर क्या है विशेषज्ञों की राय?

मौसम विभाग और विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की मध्यम गति और तापमान में हल्की वृद्धि की वजह से प्रदूषक तत्व (Pollutants) ज्यादा समय तक जमीन के करीब नहीं टिक पा रहे हैं। हालांकि, 17 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं और शादी-ब्याह के चलते सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रदूषण (Local Emissions) में इजाफा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+