Delhi Pollution: 'जानबूझकर पराली जलवा रहे कुछ राज्य', CM रेखा गुप्ता का आरोप, दिल्ली के AQI ने बढ़ाई चिंता

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बेहद डरावने मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह 7:41 बजे शहर का कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 605 दर्ज किया गया, जिससे राजधानी के कई हिस्से 'गंभीर' श्रेणी के धुंध में डूब गए।

जहरीली हवा के इस संकट के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब की आप (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राज्य जानबूझकर पराली जलाने की इजाजत देते हैं ताकि उसका धुआं और असर दिल्ली तक पहुंचे, और फिर उनके प्रवक्ता टीवी पर आकर प्रदूषण बढ़ने का रोना रो सकें।

Delhi Pollution Delhi AQI Today

CM रेखा बोलीं- कभी-कभी, मुझे लगता है कि वे जानबूझकर पराली जलाने देते हैं

उन्होंने कहा,

"आज, जब हम प्रदूषण की समस्या पर बात करते हैं, तो हमें केंद्र से मदद मिलती है। NCR के राज्य एक साथ बैठते हैं, एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर चर्चा होती है, और आप देख सकते हैं कि हमारे पड़ोसी राज्यों ने पराली जलाने से निपटने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन अगर कुछ राज्य कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं, तो हम इस बारे में कुछ खास नहीं कर सकते। कभी-कभी, मुझे लगता है कि वे जानबूझकर पराली जलाने की इजाजत देते हैं ताकि इसका असर दिल्ली में महसूस हो, और फिर उनके प्रवक्ता यहां बैठकर दावा कर सकें कि प्रदूषण का लेवल बढ़ गया है।"

दिल्ली का 360-डिग्री एक्शन प्लान: ग्रीन एनर्जी और 14,000 इलेक्ट्रिक बसें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र और पड़ोसी एनसीआर (NCR) राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। शहर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 360-डिग्री रणनीति पर काम जारी है। उन्होंने कहा, दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह इलेक्ट्रिक किया जा रहा है। साल 2029 तक दिल्ली की सड़कों पर 14,000 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने का लक्ष्य है।

सीएम रेखा गुप्ता ने वेस्ट-टू-एनर्जी और बायोगैस प्लांट पर कहा, गोबर के निस्तारण और खुले में कचरा जलने से रोकने के लिए दिल्ली में 3 बड़े बायोगैस प्लांट लगाए गए हैं। गोबर से एनर्जी बनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि प्रदूषण और धूल से निपटने के लिए दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही रिज (Ridge) एरिया को जंगल (फ़ॉरेस्ट) के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है।

मनजिंदर सिंह सिरसा का दावा बठिंडा का AQI 1100 के पार, पंजाब ने बिगाड़े हालात

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी प्रेसब्रीफिंग में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार को निशाने पर लिया। सिरसा ने बठिंडा के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, "केजरीवाल ने दिल्ली के बाद अब पंजाब को भी तबाह कर दिया है। बठिंडा का AQI 1,100 तक पहुंच गया है, जिससे वह देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।"

सिरसा ने चेतावनी दी कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) की वजह से पंजाब की यह जहरीली हवा दिल्ली की ओर आ रही है, जिससे राजधानी की आबोहवा और ज्यादा दमघोंटू हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+