Delhi Pollution: प्रदूषण के मुक्ति के लिए कृत्रिम बारिश का सहारा, पूरा खर्च उठाएगी AAP सरकार, केंद्र से मदद
Delhi Artificial Rain: राजधानी दिल्ली प्रदूषण के बेहाल है। वायु का गुणवत्ता स्तर बीते कई दिनों से 'बहुत खराब' श्रेणी से गुजर रहा है। इस बीच जहरीली धुंध से राहत पाने के लिए कृत्रिम बारिश का सहारा है, जिसके लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है।
दिल्ली सरकार ने शहर में खतरनाक वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश की पूरी लागत वहन करने का फैसला किया है। अधिकारियों के मुताबिक मुख्य सचिव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सरकार के विचार पेश करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि अगर केंद्र फैसले का समर्थन करता है, तो दिल्ली सरकार 20 नवंबर तक शहर में पहली कृत्रिम बारिश की व्यवस्था कर सकती है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश की लागत वहन करने का फैसला किया है, जो 20 नवंबर तक कराई जा सकती है, अगर केंद्र दिल्ली सरकार को अपना समर्थन देता है।
दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश कराने की योजना बनाई है। राय ने बताया कि आईआईटी-कानपुर के वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक की, जिन्होंने बताया कि क्लाउड सीडिंग का प्रयास केवल तभी किया जा सकता है जब वातावरण में बादल या नमी हो।
पर्यावरण मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि विशेषज्ञों का अनुमान है कि ऐसी स्थितियां 20-21 नवंबर के आसपास विकसित हो सकती हैं। हमने वैज्ञानिकों से गुरुवार तक एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट में जमा किया जाएगा।
गोपाल राय ने इस बात पर जोर दिया कि इस तकनीक के उपयोग के लिए केंद्र और राज्य सरकारों दोनों से आवश्यक मंजूरी और अनुमति प्राप्त करना समय के प्रति संवेदनशील मामला है।
जानिए एक्सपर्ट क्या कहते हैं ?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने को बताया कि कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास तभी किया जा सकता है जब बादल हों या नमी हो। उन्होंने कहा, "इस संबंध में भारत में कुछ कोशिशें की गई हैं- तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में ऐसी कोशिशें की गई थीं। वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बारिश पर शोध किया जा रहा है। मूल आवश्यकता बादल या नमी की होती है।












Click it and Unblock the Notifications