Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi AQI Alert: दिल्ली में कोहरा और स्मॉग का डबल अटैक, AQI 350 पार, बाहर निकलने से पहले जानें जरूरी गाइडलाइन

Delhi AQI Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार, 4 फरवरी सुबह की शुरुआत घने कोहरे और दमघोंटू हवा के साथ हुई। सुबह करीब 7 बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 312 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब (Very Poor)' श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब और कई जगहों पर बेहद खराब बनी हुई है।

delhi-air-alert-aqi-crosses-350-fog-smog-grip

Air Pollution Delhi: अक्षरधाम, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर छाया घना कोहरा

सुबह के समय अक्षरधाम इलाके से सामने आए दृश्यों में शहर के कई हिस्सों में घने कोहरे की मोटी परत दिखाई दी। CPCB के मुताबिक, ITO क्षेत्र में AQI 334 दर्ज किया गया, जहां दृश्यता काफी कम रही और वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास भी स्मॉग और कोहरे की मोटी परत बनी रही, जिससे सुबह के समय आवाजाही प्रभावित हुई।

Delhi AQI Today: कई इलाकों में AQI 350 से ऊपर

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर बनी हुई है।

  • आनंद विहार - 376
  • मुंडका - 381
  • अशोक विहार - 366
  • चांदनी चौक - 358
  • आर.के. पुरम - 346
  • बवाना - 329
  • सिरीफोर्ट - 340

इन सभी इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। हालांकि राजधानी के कुछ हिस्सों में स्थिति थोड़ी बेहतर देखने को मिली, लेकिन वहां भी हवा 'खराब (Poor)' श्रेणी में ही रही।

  • नरेला - AQI 252
  • आया नगर - AQI 252
  • श्री अरबिंदो मार्ग - AQI 221
  • मंदिर मार्ग - AQI 257
  • आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 - AQI 243

इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह भी स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

हरियाणा के करनाल में भी घना कोहरा

दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के करनाल में भी बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता में भारी कमी देखी गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

AQI का मतलब क्या है?

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को इस तरह वर्गीकृत किया जाता है-

  • 0-50: अच्छा
  • 51-100: संतोषजनक
  • 101-200: मध्यम
  • 201-300: खराब
  • 301-400: बेहद खराब
  • 401-500: गंभीर

दिल्ली के अधिकांश इलाकों का AQI फिलहाल 301 से 381 के बीच बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर चेतावनी मानी जाती है।

Delhi Weather Update: बारिश से बदल सकता है मिजाज

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 फरवरी को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजधानी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD के अनुसार, यह बारिश सक्रिय मौसम चरण की शुरुआत का संकेत है, जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में भी गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बुधवार तड़के दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

राहत या बढ़ेगी परेशानी?

विशेषज्ञों का मानना है कि हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण के स्तर में कुछ हद तक कमी आ सकती है, लेकिन घना कोहरा और नमी के चलते तुरंत बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है। फिलहाल, नागरिकों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+