Delhi AIIMS News: एक्सीडेंट के बाद 7 महीने से बेहोश पड़ी है महिला, अब दिया बेटी को जन्म

Delhi AIIMS News: एक्सीडेंट के बाद 7 महीने से बेहोश पड़ी है महिला, अब दिया बेटी को जन्म

Delhi AIIMS News: राजधानी दिल्ली (delhi) स्थित एम्स हॉस्पिटल (AIIMS Hospital) से एक ऐसी खबर सामने आईं है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। इस खबर को सुनने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। जी हां...यहां पिछले 07 महीने से बेहोश पड़ी 23 वर्षीय महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। हॉस्पिटल प्रशासन की मानें तो बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।

सात महीने से बेहोश पड़ी है महिला

सात महीने से बेहोश पड़ी है महिला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 वर्षीय महिला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (bulandshahr) जिले की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि 31 मई को वह अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान वो हादसे का शिकार हो गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय महिला ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। जिस वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थी।

सर्जरी के बाद से पड़ी है बेहोश

सर्जरी के बाद से पड़ी है बेहोश

बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय महिला सर्जरी के बाद से हॉस्पिटल में बेहोश पड़ी हुई है। न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर दीपक गुप्ता ने बताया कि महिला पिछले 07 महीने से अचेतन अवस्ता में है। वह अपनी आंखें खोलती है, लेकिन किसी भी आदेश का पालन नहीं करती है। कहा कि अगर महिला ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जिंदगी कुछ और होती।

पत्नी की देखभाल के लिए पति ने छोड़ दी नौकरी

पत्नी की देखभाल के लिए पति ने छोड़ दी नौकरी

खबर के मुताबिक, महिला का पति प्राइवेट ड्राइवर का काम करता था। लेकिन, उसने अपनी पत्नी की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ दी। क्योंकि, उसकी पत्नी पिछले 07 महीने से बेहोश की अवस्था में है। महिला के पति की मानें तो मुझे नहीं पता कि अब क्या करना है और जिंदगी कैसे कटेगी। सब कुछ ठप सा हो गया है। महिला के पति ने कहा, जिस वक्त एक्सीडेंट हुआ वो भी अपनी पत्नी के साथ थे, लेकिन भुगतना उनकी पत्नी को पड़ रहा है।

हादसे के वक्त 40 दिनों की गर्भवती थी महिला

हादसे के वक्त 40 दिनों की गर्भवती थी महिला

एम्स के डॉक्टर ने बताया कि महिला जब अस्पताल में भर्ती हुई थी, तब वह 40 दिनों की गर्भवती थी। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम ने उसकी स्थिति की समीक्षा की और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाया। इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को रखने या न रखने का फैसला मरीज के परिवार पर छोड़ दिया था। लेकिन महिला के पति ने गर्भपात कराने के बजाय उसे अपनाने का विकल्प चुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+