Delhi Acid Attack: मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार और पुलिस को भेजा नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा रिपोर्ट

दिल्ली के द्वारका में 17 वर्षीय लड़की के ऊपर एसिड फेंकने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस भेजा है।

delhi acid attack

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पश्चिमी दिल्ली में एक स्कूली लड़की पर बाइक सवार दो लोगों द्वारा किए गए तेजाब के हमले का स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण को एक नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले में 4 सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगा है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि "यह प्रकरण स्पष्ट रूप से यह बताता है कि विभिन्न प्रकार के एसिड की बिक्री के लिए प्रशासन के पास मॉनिटरिंग सिस्टम की कमी है। इसलिए प्रथम दृष्टया मालूम होता है कि सरकार की तरफ से लापरवाही बरती गई है।

इसके अलावा मानवाधिकार पैनल ने दिल्ली के मुख्य सचिव को'पीड़ित की प्लास्टिक सर्जरी सहित पुनर्वास, परामर्श, मुआवजा, मुफ्त इलाज, और अन्य उपायों के बारे में सूचित करने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा आयोग ने रोक बावजूद भी बिक रहे एसिड मामले की डिटेल्स रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही आयोग की तरफ से पुलिस आयुक्त को मामले में 'प्राथमिकी का विवरण' प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार की तरफ से यह नोटिस 14 दिसंबर को घटित हुई घटना के बाद भेजा गया है। बता दें कि दिल्ली के द्वारका में स्कूल जाते समय एक 17 वर्षीय लड़की के चेहरे पर बाइक सवार दो लड़कों ने एसिड फेंक दिया था। जिसकी वजह से लड़की का 8 प्रतिशत चेहरा जल गया है।

वहीं, उसकी दोनों आंखे भी जल गई हैं। फिलहाल प्लास्टिक सर्जरी के एक्सपर्ट्स की मदद से उसका सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। हालांकि, लड़की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि आरोपी ने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन एसिड खरीदा था। मामले में दिल्ली महिला आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजा था। हालांकि, मामले में जवाब देते हुए फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा था कि सेलर्स को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है और दिल्ली पुलिस की हरसंभव जांच में मदद की जा रही है।

ये भी पढ़ें- G-20 की तैयारियां शुरू, दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया ने स्कूलों का किया दौरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+