दिल्ली आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हाई कोर्ट डिस्पेंसरी का किया औचक निरीक्षण, ये मांग पूरी करने का किया वादा
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से ही राजधानी के नागरिकों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंन्द्रित किया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों की जरूरतों को पूरा किया है। वहीं अब इस क्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली हाई कोर्ट की डिस्पेंसरी की मांग को पूरा करने का वादा किया है।

दिल्ली केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवाार को बताया कि दिल्ली के वकीलों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मैंने आज दिल्ली हाईकोर्ट की डिस्पेंसरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया मुझे बार ऐसोसिएशन की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट की डिस्पेंसरी में कुछ और सुविधाओं और सुधार की आवश्यकता होने के बारे में बताया गया था।
मंत्री ने कहा मुझे वहां पर जाकर ये भी पता चला कि बार एसोसिएशन को दंत चिकित्सक की जरूरत हैं। वकीलों की डिंसपेंसरी में जल्द दंत चिकित्सक नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा हाईकोर्ट में स्वास्थ्य सुविधाओं में जल्द और सुधार किया जाएगा और आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
बता दें दिल्ली की आम जनता के लिए मुख्ममंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2019 में राजधानी में 100 मोहल्ला क्लीनिक शुरू की थी जिसकी संख्या बढ़कर अब 500 हो चुकी है। इन क्लीनिकों में डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने की बीते दिनों शिकायत मिली थी।
जिसके बाद दिल्ली के स्वास्थ्यमंत्री सौरभ भारद्वाज ने 7 मोहल्ला क्लीनिक की जांच की और वहां पर उन्हें शिकायत देखने को मिली। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डॉक्टर्स और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।
ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने खुद देते हुए बताया था कि उन्हें शिकायत मिली थी कि इन मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर्स देरी से आते थे। लोगों से मिली इस शिकायत के बाद दिल्ली की 7 मोहल्ला क्लीनिक में तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों के हाजिरी की जांच कराई।
जिसमें लोगों की शिकायत सच निकली जिसके बाद ऐसे डॉक्टर्स और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से बर्शास्त दिया गया था। मंत्री ने प्रेम कान्फ्रेंस में पत्रकारों से बताया था ये डॉक्टर और कमर्चारी बायोमैट्रिक सिस्टम में छेड़छाड़ कर अपनी हाजिरी सुबह 8 बजे या उसके आसपास लगा कर सरकार को चकमा दे रहे थे।
हमें बार एसोसिएशन से सूचना मिली कि दिल्ली हाई कोर्ट की डिस्पेंसरी में कुछ और सुविधाओं की आवश्यकता हैं तो दिल्ली के वकीलों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आज दिल्ली हाई कोर्ट की डिस्पेंसरी का जायजा लिया। बार एसोसिएशन को डेंटिस्ट की आवश्यकता हैं जिसे जल्द नियुक्त किया जायेगा। pic.twitter.com/Y7jAjiPbfk
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 25, 2023
#WATCH | On BJP MP Ramesh Bidhuri's remark, Delhi Minister and AAP leader Saurabh Bharadwaj says, "The way several BJP leaders have come out to save Ramesh Bidhuri only shows that BJP supports & stands by what he said..." pic.twitter.com/qJrUquLMgE
— ANI (@ANI) September 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications