Delhi: आप नेता सौरभ भारद्वाज का बीजेपी पर हमला, कहा- बांसुरी स्वराज को टिकट देना परिवारवाद का उदाहरण

Delhi News: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से इसपर कड़ी प्रतिक्रिया आई है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर परिवार वाद का आरोप लगाया है।

delhi news jpg

सौरभ भारद्वाज ने रविवार को अपने बयान में कहा कि भाजपा परिवारवाद के ऊपर बड़ी-बड़ी बातें कहती है लेकिन आज सुषमा स्वराज जी की बेटी को अगर टिकट दिया जा रहा है तो यह परिवारवाद का जीता-जागता उदाहरण है। सुषणा स्वराज जी आज यहां नहीं हैं, उनके लिए हमारे मन में सम्मान है लेकिन यही सम्मान जब दूसरी राजनीतिक पार्टी के जो लोग नहीं हैं उनके बच्चों को दिया जाता है तो वह भाजपा में नहीं दिखता है।

ज्ञात हो कि भाजपा ने दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों में से 5 के लिए उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमे पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्‍ली लोकसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्‍ली की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा ने कब्‍जा जमाया था।

यह भी पढ़ें बृजभूषण सिंह पर क्या है BJP का स्टैंड? सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने पहलवानों के विरोध पर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+