Delhi Fog: दिल्ली- NCR में छाई धुंध की चादर, सड़कों पर रेंग रहे हैं वाहन, दृश्यता शून्य, कब बदलेंगे हालात?

Delhi Weather Updates: जनवरी का महीना खत्म होने जा रहा है लेकिन सर्दी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है।

Delhi Fog

कई जगहों पर तो शून्यता शून्य बनी हुई है जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने मे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं तो वहीं विमान सेवा प्रभावित हैं। 19 ट्रेनें कोहरे के कारण लेट चल रही हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि कल से मौसम में बदलाव होगा और लोगों को कोहरे से राहत मिलेगी। हालांकि 31 जनवरी और 1 फरवरी दोनों दिन मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को व्यक्त किया है। तो आईएमडी का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज भी दिल्ली में सुबह AQI 300 से ऊपर ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 311 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 351 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 345 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -331 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -331 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट जारी है। लोगों को मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

कड़ाके की ठंड से लोग बुरी तरह परेशान

तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर आज भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि कल से लेकर फरवरी के शुरुआती दिनों तक कई राज्यों में इंद्र देवता मेहरबान रहेंगे। जबकि दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम आज शुष्क रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+