दिल्ली: लोगों पर पत्थर मारने वाले रूसी नागरिक को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में मौत

नई दिल्ली: राजधानी में पुलिस हिरासत में एक रुसी नागरिक की मौत हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया गया है। 44 साल के रुसी नागरिक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी जिसे पुलिस ने सराय रोहिल्ला के जखीरा फ्लाई ओवर के पास से हिरासत में लिया था। पुलिस ने रूस के दूतावास से संपर्क किया है ताकि मृतक के परिजनों सूचना दी जा सके।

Delhi: 44-yr-old Russian detained by delhi police dies, magisterial inquiry ordered

डीसीपी नार्थ जतिन नरवाल ने घटना के बारे में बताया कि सर्जे एरिन 2017 में भारत आया था लेकिन उसका वीजा 10 जुलाई को ही समाप्त हो चुका था और इसके बाद से ही वो अवैध रुप से भारत में रह रहा था। उन्होंने बताया कि रुसी नागरिक का मेडिकल कराने के बाद उसे एफआरआरओ के दफ्तर ले जाया गया था ताकि उसे रूस वापस भेजने की कार्यवाही की जा सके।

रुसी नागरिक में पुलिस हिरासत में मौत

रुसी नागरिक में पुलिस हिरासत में मौत

लेकिन एफआरआरओ के दफ्तर पहुंचने पर रूसी नागरिक की तबीयत बिगड़ने की शिकायत की मिली जिसके बाद उसे एम्स के ट्रामा सेंटर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी नार्थ ने बटाया कि रूस के दूतावास को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

हिरासत में 'एरिन की पुलिस से नोंकझोंक' के सवाल पर डीसीपी नार्थ मौन

हिरासत में 'एरिन की पुलिस से नोंकझोंक' के सवाल पर डीसीपी नार्थ मौन

डीसीपी नार्थ जतिन नरवाल ने उन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिनमें ये कहा गया था कि हिरासत में एरिन की पुलिस से नोंकझोंक हुई थी जिसके बाद उसने अपना सिर दीवार पर दे मारा था। डीसीपी नार्थ ने कहा कि इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया गया है।

जखीरा फ्लाईओवर के पास लोगों पर फेंक रहा था पत्थर

जखीरा फ्लाईओवर के पास लोगों पर फेंक रहा था पत्थर

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जखीरा फ्लाईओवर के पास आने-जाने वालों पर पत्थर फेंक रहा है, जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे पकड़कर इंद्रलोक पुलिस चौकी लाया गया। सीनियर अफसरों को विदेशी नागरिक के हिरासत में लिए जाने की खबर मिली जिसके बाद रुसी नागरिक को हिन्दू राव अस्पताल ले जाया गया। वहां विदेशी नागरिक ने हंगामा करना शुरु कर दिया तब पुलिस उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद डिपोर्ट करने के लिए FRRO लेकर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+