दिल्ली: गार्ड और कैशियर की हत्या कर एटीएम कैशवैन से 12 लाख की लूट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नरेला में दो बैंककर्मियों की हत्या कर 2 बाईकसवार लुटेरों ने 12 लाख रुपए लूट लिए। घटना गुरुवार दोपहर की है। उत्तरी दिल्ली के नरेला में बाइक पर आए दो बदमाशों ने कैशवैन के साथ चल रहे सिक्योरिटी गार्ड और कैशियर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें इन दोनों की मौत हो गई। लुटेरों ने 18 से 20 गोलियां इन बैंक कर्मचारियों पर चलाईं। कैशियर और गार्ड को गोली मारने के बाद काली बाइक पर आए ये लुटेरे वैन से 12 लाख का कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। बताया गया है कि दोनों लुटेरों ने कपड़े से अपने मुंहों को ढका हुआ था।

Delhi 12 Lakh Looted From ATM Cash van 2 bank official Shot Dead in Narela

दिल्ली में एटीएम की कैशवेन लूटने को दिन के भीतर ये दूसरा मौका है। मंगलवार को दिल्ली के मेट्रो विहार में मंगलवार को कैश वैन लूटने की कोशिश की गई थी, हालांकि तब लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके थे। तब भी हमलावर लुटेरों ने गोलीबारी करते हुए कैश वैन को लूटने की कोशिश की थी लेकिन कैश वैन के साथ चल रहे गार्ड ने लुटेरों की कोशिश को नाकाम कर दिया। मंगलवार को भी गोली लगने से बैंक स्टाफ के दो लोग घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+