दिल्ली में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, 3 अस्पतालों में स्थापित होगा स्पेशल ट्रीटमेंट सेंटर
नई दिल्ली, 20 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने राजधानी दिल्ली को बुरी तरह प्रभावित किया, जिस वजह से वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। हालांकि बाद में केंद्र और राज्य सरकार ने कई कदम उठाए, ऐसे में हालात पटरी पर आ चुके हैं, लेकिन अब एक नई मुसीबत राजधानी में आ खड़ी हुई है, जिसका नाम म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) है। इसको देखते हुए केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

Recommended Video
दिल्ली सरकार के मुताबिक सरकार म्यूकोरमाइकोसिस के केस को मॉनिटर कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य महकमे को इससे जुड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं दिल्ली के LNJP अस्पताल, जीबीटी और राजीव गांधी अस्पताल में स्पेशल ट्रीटमेंट सेंटर बनाया जाएगा, जहां पर ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज होगा। इसके लिए यहां पर पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ को भी इस बीमारी से जुड़ी विशेष चीजों को बता दिया गया है, ताकी ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके।
दिल्ली में कितने केस?
एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है। गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों को देखें तो दिल्ली एम्स में 80, सर गंगाराम में 40, मैक्स में 25 मरीज, सरिता विहार के अपोलो अस्पताल और आकाश अस्पताल में 10-10 और बीएल कपूर अस्पताल में 5 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। वहीं गंगाराम अस्पताल में 16 मरीज ऐसे भी हैं, जिसको अभी तक बेड नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications