प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने IIT कानपुर के साथ की बैठक, कृत्रिम बारिश कराने पर हुई चर्चा
Delhi Government Meeting IIT Kanpur Pollution Artificial Rain: प्रदूषण से दिल्ली की स्थिति बेहद गंभीर है। लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार प्रयास कर रही है। इस बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली में 'कृत्रिम बारिश' पर चर्चा की।
गोपाल राय और आतिशी ने प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली में 'कृत्रिम बारिश' की गुंजाइश पर चर्चा के लिए आज शाम आईआईटी कानपुर की एक टीम के साथ बैठक की। गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश की संभावना को लेकर आज आईआईटी कानपुर की टीम के साथ बैठक हुई।

उस बैठक में सबसे पहले आईआईटी कानपुर ने यह प्रस्ताव पेश किया। आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कल वे सरकार को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कल हमें उनका प्रस्ताव मिलता है तो हम इसे सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करेंगे।
आईआईटी कानपुर का अनुमान है कि 20-21 नवंबर को दिल्ली में बादल छा सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने उनसे कल एक प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है और फिर हम इसे कोर्ट के सामने पेश करेंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में एयर इमरजेंसी, उत्तराखंड की इन वादियों में ले सकते हैं खुली सांसे, जानिए कहां है आजकल घूमने लायक












Click it and Unblock the Notifications