दिल्ली में 9 अगस्त से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल

नई दिल्ली, अगस्त 08: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रविवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल 9 अगस्त से आंशिक रूप से फिर से खुल सकते हैं। डीडीएमए ने अपनी अधिसूचना में कहा कि, सोमवार से 10वीं और 12वीं के छात्र काउंसलिंग/मार्गदर्शन और अन्य क्रियाकलापों समेत एडमिशन की गतिविधियों के लिए अपने स्कूलों में जा सकेंगे। यह निर्णय छात्रों की एडमिशन और बोर्ड एग्जाम से संबंधित एक्टिविटी के लिए लिया गया है।

DDMA announced schools delhi reopen partially from August 9 for students of class 10 and 12

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अधिसूचना में कहा गया है, "दिल्ली में कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए 9 अगस्त से स्कूल आंशिक रूप से फिर से खुलेंगे। छात्र प्रवेश संबंधी कार्यों के लिए अपने स्कूलों का दौरा कर सकते हैं, जिसमें बोर्ड परीक्षा से संबंधित परामर्श, मार्गदर्शन और व्यावहारिक गतिविधियां शामिल हैं। शिक्षा निदेशालय इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगा ताकि कोविड नियमों का पालन किया जा सके और बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

Recommended Video

    Delhi में कल से खुलेंगे सभी Weekly Markets, CM केजरीवाल बोले गरीबों की है चिंता | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार, 07 अगस्त को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल फिर से खोलने के मामले का मूल्यांकन करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने का निर्णय लिया। इस सप्ताह की शुरुआत में, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को फिर से खोलने के मुद्दे पर 35,000 से अधिक सुझाव मिले हैं और जल्द ही सभी हितधारकों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

    उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अहम बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत योजना तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश दिया। डीडीएमए की इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन , एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य विनोद कुमार पॉल, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कृष्ण वत्स भी मौजूद थे। इस साल जनवरी और फरवरी में स्कूल कुछ समय के लिए फिर से खुले गए थे, लेकिन फिर से बंद कर दिए गए क्योंकि दिल्ली में कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+