दिल्‍ली महिला आयोग की स्‍वाती मालीवाल का बड़ा खुलासा- जब मैं बच्‍ची थी तब मेरे पिता ने किया था मेरा यौन शोषण

दिल्‍ली में होली के दिन एक जापानी पर्यटक युव‍ती के साथ लड़कों ने बदसलूकी और छेड़खानी की। जिस पर दिल्‍ली महिला आयोग की प्रमुख स्‍वाती मालीवाल ने गुस्‍सा जताते हुए अपने जीवन के बारे में बड़ा खुलासा किया है1

swatimaliwal

दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाती मालीवाल आए दिन महिलाओंं पर हो रहे अत्‍याचार और यौन सोशण के खिलाफ आवाज उठाती आई हैं। दिल्‍ली में होली पर जापानी लड़की के साथ लड़कों ने छेड़छाड़ के मामले पर स्‍वाती मालीवाल आगबबूला हो गईंं थीं और सख आरोपियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई हो इसकी लड़ाई लड़ रही हैं। वहीं इस मुद्दें पर बात करते हुए स्‍वाती मालीवाल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।

स्‍वाती मालीवाल ने बताया कि जब वो छोटी बच्‍ची थीं तब उनके अपने सगे पिता ने उनका यौन शोषण किया है। उनके पिता उनकी चोटी और बाल खींचकर उनकी जमकर पिटाई करते थे। मैं उनसे डर कर घर में बेड के नीचे छिप जाती थींं और वहीं पर ये योजना बनाती थी कि महिलाओं का उत्‍पीड़न करने वालों के खिलाफ आवाज उठाऊंगी और उन्‍हें सलाखों के पीछे पहुंंचाऊंगी ।

NCW की सदस्य खुशबू सुंदर ने भी कुछ दिन पहले दिया था ऐसा ही बयान

स्‍वाती मालवीय का ये बयान एक्‍ट्रेस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य खुशबू सुंदर के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्‍होंने कहा था कि बचपन में उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था। जिसके बाद अब दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाती मालवीय ने ये बड़ा खुलासा किया है।

अक्सर बिस्तर के नीचे छिप जाती थी

स्‍वाती मालवीय ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि जब मैं छोटी थी तो मेरे पिता मेरा यौन उत्पीड़न करते थे। वह मुझे बहुत मारते थे। जब वह घर आते थे तो मैं डर जाती थी और अक्सर बिस्तर के नीचे छिप जाती थी। हर रात वह महिलाओं को उनका हक दिलाने में कैसे मदद करती और बच्चों का शोषण करने वाले ऐसे पुरुषों को सबक सिखाती।

मेरे पिता मेरी चोटी पकड़कर मेरा सिर दीवार में भिड़ा देते थे

मालीवाल ने आगे अपनी परीक्षा वाले दिन का वाकया शेयर करते हुए कहा कि उनके पिता ने उन्हें उनकी चोटी से पकड़ लिया और दीवार पर उनका सिर पटक दिय। जिसके कारण मेरे सिर से खून बहने लगता था। मेरा मानना ​​है कि जब एक व्यक्ति बहुत अधिक अत्याचार सहता है, तभी वह दूसरों के दर्द को समझता है, और यह एक ऐसी आग जगाता है जो पूरे सिस्टम को हिला सकता है।

जापानी लड़की से छेड़छाड़ करने वालों को जेल में डालना चाहिए

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा होली के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ पुरुष एक जापानी महिला को होली का रंग लगा रहे थे और वो बहुत परेशान नजर आ रह थी क्‍योंकि वो लड़के उसे रंग लगाते हुए उससे छेड़छाड़ कर रहे थे और वो विदेशी लड़की मदद के लिए चिल्ला रही थी। वे लोग नहीं रुके। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। उन लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें जेल के पीछे रखा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+