31 लाख रुपए के सोने के साथ सिंगापुर एयरलाइंस का क्रू मेंबर IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
IGI एयरपोर्ट पर सिंगापुर एयरलाइंस का क्रू मेंबर गिरफ्तार, 1 Kg सोना बरामद
नई दिल्ली। दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर एयरलाइंस के एक क्रू मेंबर को गिरफ्तार किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सिंगापुर एयरलाइंस के एक क्रू मेंबर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1048 ग्राम सोना भी बरामद हुआ। इस सोने की कीमत 31,25,450 रुपए है।

कस्टम विभाग के अधिकारी सिंगापुर एयरलाइंस के इस क्रू मेंबर्स से इस बारे में पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों ने क्रू मेंबर से 1 किलो सोना भी जब्त किया है। सूत्रों की माने तो आरोपी क्रू मेंबर सोने की तस्करी कर रहा था। आपको बता दें कि इससे पहले 7 जनवरी को आईडीआई हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय ने जेट एयरवेज की एक महिला चालक दल के पास से 3.21 की अमेरिकी करेंसी बरामद की थी।












Click it and Unblock the Notifications