दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू, DDA की खाली जमीन पर बन सकेंगे कोविड केयर सेंटर
नई दिल्ली, मई 14। देश इस वक्त कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरी तरह उबर नहीं पाया है और तीसरी लहर के लिए सरकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक्सपर्ट ने पहले ही कह दिया है कि तीसरी लहर के लिए सावधान रहें। ऐसे में राजधानी दिल्ली के अंदर भी तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी को लेकर डीडीए ने अपनी खाली पड़ी जगहों को सस्ती दरों पर कोविड केयर सेंटरों के लिए देने की पेशकश की है। डीडीए की इस पेशकश को अब अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

डीडीए की खाली पड़ी जमीनों पर कोविड केयर सेंटर, कोविड अस्पताल, आइसोलेशन केंद्र, दवा और ऑक्सिजन भंडार गृह, वैक्सीनेशन सेंटर, एंबुलेंस शव वाहन आदि की पार्किंग, मरीजों की गाड़ियों के लिए पार्किंग, तीमारदारों के लिए वेटिंग रूम आदि तैयार किए जा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार, नगर निगम, आरडब्ल्यूए, एनजीओ, कंपनियां डीडीए की खाली जमीनों को 6 महीने के लिए किराये पर ले सकती हैं। इन सभी जगहों पर सफाई व बायोमेडिकल वेस्ट के इंतजाम इन्हें किराये पर लेने वालों को ही करना होगा। हालांकि किराये पर देने से पहले उक्त जगह का निरीक्षण भी किया जाएगा। जिसमें यह देखा जाएगा कि उक्त जगह को इन कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications