Covid-19: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 100 से अधिक नए कोरोना मरीज, ओमिक्रॉन ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली, 24 दिसंबर। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा देशभर में बढ़ता जा रहा है, इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड के नए मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली से कुल 118 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान एक मरीज की मौत कोविड की वजह से हुई। इसके अलावा गुरुवार को कुल 57 मरीजों ने महामारी को मात दी। बता दें कि दिल्ली में कुल एक्टिव केस की संख्या 684 हो गई है। गुरुवार को दिल्ली में सात नए ओमिक्रॉन संक्रमित सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 64 पहुंच गई है।

Recommended Video

    Omicron के खतरे के बीच Telangana के इस गांव में लगा Voluntary Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    Covid-19 More than 100 new coronavirus patients in Delhi for the third consecutive day

    दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों का आंकड़ा 100 के पार होना चिंता का विषय है, इसे मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक अहम बैठक की। बता दें कि कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक दिल्ली में कुल 25103 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14,42,633 लोग संक्रमित हुए। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.19 फीसदी है, वहीं पिछले 24 घंटों में कुल 61322 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था। इस बीच टीकाकरण का काम भी तेजी से चल रहा है, गुरुवार को कुल 102576 कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई।

    यह भी पढ़ें: मुंबई में कोरोना की रफ्तार ने फिर डराया, करीब 3 महीने बाद नए मरीजों की संख्या 600 के पार

    हम हर रोज एक लाख केस संभाल सकते हैं: केजलीवाल
    कोरोना संक्रमण को लेकर हुई बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बैठक में होम आइसोलेशन के सिस्टम को और दुरुस्त करने की भी चर्चा हो रही है। हमने रोजाना 3 लाख टेस्ट करने की क्षमता बनाई है। हमारी तैयारियों से अगर ऐसी स्थिति आती है तो हम रोजाना 1 लाख मामलों को संभाल सकते हैं। हम अपने होम आइसोलेशन प्रबंधन प्रोटोकॉल को मजबूत कर रहे हैं। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कहा हम हल्के लक्षणों वाले व्यक्तियों से घर पर रहने की अपील करते हैं, अस्पताल में जल्दबाजी न करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+