भारत में महज 12 दिनों में दोगुना हुई कोरोना वायरस के संक्रमण की दर, अब 18 लाख से ज्‍यादा मरीज

नई दिल्ली। देश के अंदर कोरोना टेस्‍ट में आई तेजी के बीच महामारी के प्रकोप की चिंता बढ़ाने वाली खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि, देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की दर महज 12 दिनों में 8 प्रतिशत से 16.69 प्रतिशत हो गई है। यानी नए कोरोना मरीज दोगुना तेजी से मिल रहे हैं। मंत्रालय ने रविवार को कहा कि, "पिछले एक महीने में राष्ट्रीय कोविड पॉजिटिवटी रेट (साप्ताहिक) 3.05% से बढ़कर 13.54% हो गया है।"

covid 19 India: daily positivity rate doubled from 8 percent to 16.69 percent in just 12 days

वीकली कोविड पॉजिटिवटी रेट पर नजर डाली जाए तो यहां छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे अधिक 30.38 प्रतिशत, गोवा के बाद 24.24 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 24.17 प्रतिशत, राजस्थान में 23.33 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 18.99 प्रतिशत बढोतरी देखी गई है। फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 18 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं और अब संख्‍या 18,01,316 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 2 लाख 61 हजार से ज्यादा केस | वनइंडिया हिंदी

    आज यानी कि रविवार को देश में कोरोना के मामलों में अब तक की सबसे बुरी स्थिति देखी गई है। पिछले 24 घंटों में ही कोरोना वायरस के संक्रमण के 2,61,500 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे इसका डेटा दिखाया गया।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "देश में बीते एक दिन के दौरान 1,501 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। कोरोना मामले बढने की दर देखें तो पिछले 12 दिनों में डेली कोविड पॉजिटिव रेट 8% से बढ़कर 16.69% हो गई है। इसके अलावा, वीकली कोविड पॉजिटिव रेट में भी पिछले एक महीने में 3.05 प्रतिशत से 13.54 प्रतिशत का उछाल आया है।"

    covid 19 India: daily positivity rate doubled from 8 percent to 16.69 percent in just 12 days

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान सहित 10 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में कुल नए संक्रमण के मामलों का 78.56 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों के लिहाज से, पांच राज्यों में देश के कुल सक्रिय मामलों का 65.02 प्रतिशत है। इन राज्‍यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

    मंत्रालय ने बताया कि, भारत में अब तक कुल 1,28,09,643 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, संक्रमितों का आंकडा बढकर 1,47,88,109 हो चुका है। जब से पिछले मार्च में महामारी शुरू हुई थी, तब से अब तक कुल 1,77,150 मौतें दर्ज की गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+